Skip to main content

ताजा खबर

बुरी नजर का Ravindra Jadeja हुए शिकार, ऑलराउंडर ने खुद किया बचाव के लिए टोटका

बुरी नजर का Ravindra Jadeja हुए शिकार, ऑलराउंडर ने खुद किया बचाव के लिए टोटका

Ravindra Jadeja (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के ऑलराउंडर Ravindra Jadeja लंबे समय से 22 गज पर नजर नहीं आए हैं, लेकिन उसके बाद भी वो फैन्स के साथ सोशल मीडिया के जरिए कनेक्ट रहते हैं। इसी कड़ी में जडेजा ने अपनी एक इंस्टा स्टोरी के जरिए बड़ी अपडेट दी है, साथ ही उन्होंने ऐसा पोस्ट भी शेयर कर दिया है जिसका कैप्शन बड़ा कमाल का है।

कब खेला था Ravindra Jadeja ने अपना आखिरी मैच?

Ravindra Jadeja ने टीम इंडिया से अपना आखिरी मैच 29 जून को खेला था, जो टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल था। उसके बाद से सर जडेजा ब्रेक पर हैं, साथ ही Duleep Trophy का उन्होंने पहला मैच भी नहीं खेला। ऐसे में देखना हम होगी की इस ट्रॉफी का वो दूसरा मैच खेलते हैं या नहीं। वैसे इस खिलाड़ी का बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलना पक्का है, इस टेस्ट सीरीज का आगाज 19 सितम्बर से होगा और सीरीज में कुल 2 मैच खेले जाएंगे।

काले कपड़े पहनने का कारण Ravindra Jadeja ने खुद बताया

*ऑलराउंडर Ravindra Jadeja ने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट की थी अपनी एक तस्वीर।
*इंस्टा स्टोरी की तस्वीर में जडेजा नजर आए NCA में, लंबे समय बाद शुरू किया अभ्यास।
*वहीं आज उन्होंने अपनी 2 तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो काले रंग की टी शर्ट में दिखे।
*साथ ही इस पोस्ट के कैप्शन में जडेजा ने लिखा है- मुझे काला रंग पसंद है, नजर नहीं लगती।

उसके बाद ऑलराउंडर ने ये तस्वीर शेयर की फैन्स के साथ

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ravindrasinh jadeja (@royalnavghan)

A post shared by Ravindrasinh jadeja (@royalnavghan)

बुमराह भी लंबे समय से गायब हैं मैदान से

दूसरी ओर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी लंबे समय से 22 गज पर नजर नहीं आए हैं, उन्होंने भी टीम इंडिया से अपना आखिरी मैच टी20 वर्ल्ड कप फाइनल वाला ही खेला था। दूसरी ओर अभी इसे लेकर तस्वीर साफ नहीं है कि, बुमराह बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेंगे या नहीं। लेकिन उनका न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलना पक्का है और उन्होंने अभ्यास भी शुरू कर दिया है।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...