Skip to main content

ताजा खबर

Joe Root के कायल हुए केन विलियमसन, तारीफ करते हुए कहा- मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं

Joe Root and Kane Williamson (Source X)

जो रूट (Joe Root) इस वक्त श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने में व्यस्त हैं। उन्होंने अब तक लाजवाब बल्लेबाजी की है। जो रूट ने सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक जड़ा था और टेस्ट क्रिकेट में अपने 34 शतक पूरे किए। बता दें कि 2021 के बाद से इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने 49 टेस्ट मैचों में हिस्सा लिया है और उन्होंने 56.38 की औसत से 4567 रन बनाए हैं। इस दौरान 17 शतक भी लगाए हैं।

इस बीच न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन (Kane Williamson) ने कहा कि वह इस इंग्लिश क्रिकेटर के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। उन्होंने रेड बॉल क्रिकेट में जो रूट के प्रदर्शन और निरंतरता की जमकर तारीफ की।

मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं- केन विलियमसन

विलियमसन ने ग्रेटर नोएडा में रूट की प्रशंसा करते हुए रिपोर्टर्स से कहा, आपने जो रूट का जिक्र किया। वह लंबे समय तक कुछ और ही रहे हैं। इस बात पर बहुत ध्यान दिया जा रहा है कि वह कई वर्षों में क्या हासिल करने में सक्षम हो सकते हैं और यह अविश्वसनीय है कि वह इसे कन्वर्ट भी कर सकते हैं। वह अभूतपूर्व रहे हैं। मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं। सिर्फ उनका ही नहीं, बल्कि अन्य लोग (विराट कोहली और स्टीव स्मिथ) भी। यह आश्चर्यजनक है कि कैसे उन्होंने खेल को बड़े पैमाने पर आगे बढ़ाया है।

आपको बता दें कि न्यूजीलैंड इस वक्त भारत दौरे पर है, जहां उसे ग्रेटर नोएडा में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलना है। इसके बाद वह भारत के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज खेलेगी। इसको लेकर विलियमसन ने कहा कि उपमहाद्वीप में उनके सामने काफी चुनौतियां होंगी और अफगानिस्तान के खिलाफ मैच भारत के खिलाफ प्रतिष्ठा की लड़ाई के लिए अच्छी तैयारी करने का एक अवसर है।

उन्होंने कहा, मेरा मतलब है, हमें कई तरीकों से चुनौती मिलने वाली है। लेकिन, एक टीम के रूप में हमारे लिए यहां एक ब्लॉक रखने का अवसर है, जिस तरह के अनुभव हमें अगले ढाई महीनों में मिलने वाले हैं और वे इसके लिए बेहतर होंगे। यह एक रोमांचक अवसर है। यहां आकर अच्छा लगा, पहले टेस्ट की तैयारी कर रहे हैं। हम उन छोटे कदमों को उठाने और उन स्थितियों से परिचित होने का प्रयास कर रहे हैं।

আরো ताजा खबर

‘ईशान किशन को नंबर 3 पर करना होगा इंतजार, कोहली की जगह अटूट’ इंग्लैंड दौरे के लिए मोहम्मद कैफ ने चुना भारतीय लाइनअप

IND vs AFG, 2nd ODI (image via getty) भारतीय टीम अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने वाली है। इस दौरे से पहले...

हार्दिक पांड्या इंग्लैंड दौरे से बाहर, विराट कोहली को फिटनेस क्लीयरेंस लेने को कहा गया: रिपोर्ट्स 

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या जुलाई 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली भारत की व्हाइट-बॉल सीरीज से बाहर हो गए हैं। दूसरी ओर, पूर्व कप्तान...

ENG vs IND 2026: विराट कोहली के फिटनेस टेस्ट के बाद होगा वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन, हार्दिक लगभग बाहर

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के इंग्लैंड दौरे से बाहर होने की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को...

IPL 2027 में अक्षर पटेल को बतौर कप्तान रिप्लेस कर सकते हैं केएल राहुल: रिपोर्ट्स 

Axar Patel and KL Rahul (Image Credit- Twitter X) ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आईपीएल 2027 में दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी में केएल राहुल (KL Rahul) बतौर कप्तान खेलते हुए...