Skip to main content

ताजा खबर

Duleep Trophy: “मैंने अश्विन और जड्डू भाई को…”, मानव सुथार ने 7 विकेट लेने के बाद दिग्गजों को दिया सारा श्रेय

Manav Suthar (Photo Source: X/Twitter)

दलीप ट्रॉफी 2024 के दूसरे मुकाबले में इंडिया-सी ने इंडिया-डी को 4 विकेट से मात दी। इंडिया-सी की जीत के हीरो रहे मानव सुथार जिन्होंने मुकाबले में 8 विकेट चटकाए। दूसरी पारी में स्पिनर ने इंडिया-डी के बैटिंग ऑर्डर पर शिकंजा कसते हुए 19.1 ओवरों में 49 रन देकर 7 विकेट चटकाए थे, उन्होंने 7 मेडन ओवर भी फेंका।

इंडिया-सी के लिए शानदार खेल दिखाकर मानव सुथार ने प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी अपने नाम किया। इस बीच स्पिनर ने अपने शानदार प्रदर्शन का श्रेय रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा को देते हुए बड़ा बयान दिया है।

मैं अपने स्किल पर भरोसा कर रहा था- मानव सुथार

इंडिया-डी के खिलाफ दूसरी पारी में सात विकेट लेने के बाद मानव सुथार ने खुलासा किया कि धीमी गति से गेंदबाजी करने से उन्हें मदद मिली, जिसके चलते ही वह अपनी टीम के लिए विकेट चटका पाए।

Indian Express पर बात करते हुए मानव सुथार ने बताया,

विकेट लेने के लिए मुझे पहले उन्हें रोकना होगा। मैंने यही किया। पहली पारी के बाद, मैंने सोचा कि मुझे थोड़ा धीमा होना पड़ेगा ताकि कुछ टर्न मिल सके, जो कि उछाल के साथ काम आएगा। हर पिच अलग होती है, इसलिए आप अपने स्किल का उपयोग कैसे करते हैं, यह मायने रखता है।

इंडिया-डी के खिलाफ मैच की पहली पारी में इंडिया-सी के तेज गेंदबाज, अंशुल कंबोज, विजय कुमार वैशाक और हिमांशु चौहान ने 7 विकेट लिए थे। वहीं स्पिनर मानव सुथार और ऋतिक शोकीन सिर्फ 1-1 विकेट ले पाए थे। सुथार ने आगे कहा,

सिर्फ इसलिए कि तेज गेंदबाज विकेट ले रहे थे, मैं यह नहीं कह सकता कि स्पिनरों के लिए ज्यादा मदद नहीं है। इसलिए मैं अपने स्किल पर भरोसा कर रहा था, और मुझे विश्वास था कि मैं यहां ऐसा कर सकता हूं।

अश्विन और जड्डू भाई को खेलते हुए मैंने देखा है-  सुथार

मानव सुथार ने आगे यह भी खुलासा किया कि उन्होंने रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा के गेंदबाजी स्टाइल से काफी कुछ सीखा। युवा स्पिन-ऑलराउंडर ने पिच के बजाय सीम से मदद लेने पर ध्यान केंद्रित किया है।

अश्विन और जड्डू भाई को खेलते हुए मैंने देखा है कि कैसे वे अलग-अलग पिचों के अनुकूल होने के लिए अपनी सीम स्थिति, ट्रैजेक्टरी और गति में बदलाव करते हैं।

আরো ताजा खबर

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, ये ऑलराउंडर हुआ पहले टेस्ट से बाहर 

Team India (Image Credit- Twitter X) आज 26 जुलाई, रविवार को भारतीय टीम का जिम्बाब्वे दौरा 2026 समाप्त हुआ। तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम ने 35 रनों से जीत...

गंजे फैन के सिर पर ईशान किशन ने दिया ऑटोग्राफ, वायरल वीडियो आपने देखी क्या?

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो में...

ZIM vs IND: मेजबानों को तीसरे टी20 में 35 रनों से हराकर, भारत ने जिम्बाब्वे का सीरीज में 3-0 से किया क्लीनस्वीप

ZIM vs IND 3rd T20i (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच आज 26 जुलाई, रविवार...

एक्शन मोड में बीसीसीआई, यूके दौरे पर खराब प्रदर्शन को लेकर बोर्ड करेगा हाई लेवल मीटिंग 

Team India (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के समाप्त होने के बाद, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) यूके दौरे पर हुए खराब प्रदर्शन को लेकर...