Skip to main content

ताजा खबर

“वो कोयला ही है…”, मास्टर ब्लास्टर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को लेकर योगराज सिंह ये क्या बोल गए

Yograj Singh & Arjun Tendulkar (Photo Source: X/Twitter)

Yograj Singh on Arjun Tendulkar: पूर्व भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह अपने बेबाक और विवादास्पद बयानों के लिए जाने जाते हैं। वह भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर हमेशा अपने बेटे का करियर बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए नजर आते हैं। हाल ही में उन्होंने धोनी और कपिल देव को लेकर जो टिप्पणियां की थी, वो वायरल हो गई थी।

इस बीच योगराज सिंह ने दिगग्ज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को कोयला बताते हुए बड़ा बयान दिया है, जिसके चलते वह फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। बता दें, क्रिकेटिंग स्किल्स को निखारने के लिए अर्जुन ने योगराज सिंह के एकेडमी में ट्रेनिंग ली है।

अर्जुन तेंदुलकर को लेकर बड़ी बात बोल गए योगराज सिंह

योगराज सिंह से ZeeSwitch के यूट्यूब चैनल पर इंटरव्यू के दौरान पूछा गया, अर्जुन तेंदुलकर आपके पास ट्रेनिंग के लिए आए थे, आप उनके भविष्य को कैसे देखते हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए योगरान सिंह ने कहा,

क्या आपने कोयले की खान में हीरा देखा है..? वो कोयला ही है… निकालो तो पत्थर ही है, किसी तराशगिर के हाथ में डालो तो चमक के दुनिया का कोहिनूर बन जाता है। यह अनमोल है, लेकिन अगर वही हीरा किसी ऐसे व्यक्ति तक पहुंच जाता है जो इसका मूल्य नहीं जानता, तो वह इसे नष्ट कर देता है।

योगराज सिंह ने आगे बताया कि उनके परिवार में उनसे सब नफरत करते थे। रिश्तेदारों ने उन्हें यह तक सलाह दी कि, उन्हें पिता नहीं बनना चाहिए।

योगराज सिंह ने आगे कहा,

मैं खुद नहीं कहता कि योगराज सिंह एक महान क्राफ्टर हैं, ऐसा युवराज सिंह कहते हैं कि, ‘मेरे पिता के हाथ में जादू है, उन्होंने मुझे वो बनाया जो मैं हूं’। पहले मुझे गालियां दी जाती थी ‘हिटलर, ड्रैगन सिंह, मैं अपने पिता से नफरत करता हूं’। मेरे घर में हर कोई मुझसे नफरत करता था। मेरे रिश्तेदारों ने कहा, मुझे पिता नहीं बनना चाहिए था।

আরো ताजा खबर

25 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026 में संघर्ष कर रहे संजू को धोनी की सलाह ने दिया था आत्मविश्वास, फिर सैमसन ने ठोका शतक, पढ़ें दिलचस्प...

पाकिस्तान को बड़ा झटका! कमर में चोट के कारण अब्दुल्लाह फजल वेस्टइंडीज और इंग्लैंड टेस्ट से बाहर

Abdullah Fazal Ruled Out of West Indies and England Test Series Due to Lower Back Injury (image via X) पाकिस्तान की टेस्ट टीम को विदेश में होने वाले अहम दौरों...

ऑस्ट्रेलिया ने अपनी मजबूत टीम उतारी, यह बांग्लादेश क्रिकेट के लिए यह बड़ी उपलब्धि: नजमुल हुसैन शांतो

Najmul Hossain Shanto (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के टेस्ट कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने ऑस्ट्रेलिया द्वारा अपनी लगभग पूरी ताकत वाली टेस्ट टीम घोषित किए जाने को उनकी...

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान मंगलवार तक; BCCI की समीक्षा बैठक में सपोर्ट स्टाफ पर गिरेगी गाज?

SL vs IND: India likely to announce Test squad for Sri Lanka tour by Tuesday (image via X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) मंगलवार, 28 जुलाई तक श्रीलंका के आगामी...