Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: रोहित शर्मा पर सवार हुआ फिटनेस का भूत, जिम में टायर के साथ एक्सरसाइज करते हुए आए नजर

VIDEO रोहित शर्मा पर सवार हुआ फिटनेस का भूत जिम में टायर के साथ एक्सरसाइज करते हुए आए नजर

Rohit Sharma (Photo Source: X)

Rohit Sharma Gym Video: वनडे और टेस्ट फॉर्मेट में भारतीय टीम के दिग्गज कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले जिम में जमकर पसीना बहाते हुए नजर आ रहे हैं। भारतीय कप्तान इस वीडियो में रनिंग के साथ-साथ टायरों के साथ एक्सरसाइज करते हुए नजर आ रहे हैं।  ‘हिटमैन’ शर्मा टायरों के साथ जिस तरह से एक्सरसाइज कर रहे हैं, उसे देख कर फैंस काफी हैरान हैं।

आपको बता दें कि, रोहित शर्मा को अक्सर फैंस उनकी फिटनेस को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें काफी ट्रोल करते हैं। अक्सर फैंस उनकी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए नजर आते हैं। लेकिन बांग्लादेश सीरीज से पहले मिले समय में रोहित जिम में वक्त बिता रहे हैं और अपनी फिटनेस को काफी सीरियसली ले रहे हैं।

बांग्लादेश सीरीज में इतिहास रच सकते हैं रोहित शर्मा

बात करें बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा के प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने कुल 3 टेस्ट मुकाबले खेले हैं। इस बीच उनके बल्ले से 3 पारियों में 11.00 की औसत से महज 33 रन निकले हैं। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में खबर लिखे जाने तक उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी प्रदर्शन 21 रनों का है। उन्होंने विपक्षी टीम के खिलाफ इस बीच 4 चौके और 1 छक्का लगाया है।

बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में अगर रोहित शर्मा दो शतक लगाते हैं तो इंटरनेशनल क्रिकेट में वो 50 शतक पूरे कर लेंगे, जिसके साथ ही वह देश के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और मौजूदा स्टार विराट कोहली के साथ एक खास क्लब में शामिल हो जाएंगे।

आपको बता दें कि, भारत की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 से ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड केवल सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के ही नाम दर्ज है। सचिन ने जहां इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 100 शतक लगाए हैं। वहीं कोहली के बल्ले से 80 शतक निकले हैं. बात करें रोहित शर्मा के बारे में तो उनके नाम फिलहाल 48 शतक दर्ज हैं।

Rohit Sharma Gym Video

 

আরো ताजा खबर

IPL 2026: SRH vs CSK मुकाबले में ये 3 खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख

IPL 2026, SRH vs CSK: top 3 players to watch out (image via X) आईपीएल 2026 के एक और रोमांचक मुकाबले के लिए, हैदराबाद का राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम शनिवार,...

IPL 2026, मैच 25: गुजरात बनाम कोलकाता मैच में देखने को मिले ये खास रिकार्ड्स, देखें स्टैट्स रिव्यु

IPL 2026, GT vs KKR: Stats Review (image via X) 2026 आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स को एक और हार का सामना करना पड़ा, जब शुक्रवार, 17 अप्रैल को अहमदाबाद...

IPL 2026: SRH टीम में बड़ा बदलाव, डेविड पेन की जगह जेराल्ड कोएत्जी की हुई एंट्री!

Gerald Coetzee (image via getty) सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 सीजन के बाकी मैचों के लिए डेविड पेन की जगह जेराल्ड कोएत्जी को टीम में शामिल किया है। पेन, जो...

18 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस ने KKR को 5 विकेट से हराया शुभमन गिल ने 50 गेंदों में 86 रन बनाकर...