Skip to main content

ताजा खबर

ENG vs SL 3rd Test: इंग्लैंड के लिए ओली पोप ने खेली शतकीय पारी, पढ़ें पहले दिन के खेल का हाल

ENG vs SL 3rd Test: इंग्लैंड के लिए ओली पोप ने खेली शतकीय पारी, पढ़ें पहले दिन के खेल का हाल

England vs Sri Lanka, 3rd Test (Image Credit- Twitter X)

England vs Sri Lanka, 3rd Test: इंग्लैंड और श्रीलंका (ENG vs SL) के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच आज 6 सितंबर, शुक्रवार से लंदन के कींग्सटन ओवल मैदान पर शुरू हो चुका है। खेल के पहले ही दिन मेजबान इंग्लैंड के लिए कप्तान ओली पोप ने 103* रनों की शानदार पारी खेली है।

पोप ने 103 गेंदों में 100 के स्ट्राइक रेट और 13 चौके व 2 छक्के की मदद से से 103* नाबाद पारी खेली है। हालांकि, वह कुछ और रन बना सकते थे, लेकिन खराब रौशनी की वजह से करीब 30 ओवर का खेल पहले दिन नहीं हो पाया है।

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका तीसरा टेस्ट, पहले दिन के खेल का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो श्रीलंका ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। तो वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान इंग्लैंड ने पहले दिन की समाप्ति पर 44.1 ओवर बाद 3 विकेट के नुकसान पर 221 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय ओली पोप 103* और हैरी ब्रूक 8* रन बनाकर मौजूद हैं।

इससे पहले इंग्लैंड के लिए सलामी बल्लेबाज बेन डकेट और डेनियल लाॅरेंस ने पहले विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी की। लाॅरेंस 5 रन बनाकर लाहिरु कुमारा के खिलाफ पथुम निसंका को कैच थमा बैठे। तो वहीं डकेट ने 79 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्के की मदद से 86 रनों की शानदार पारी खेली। मैच में उनके पास टेस्ट करियर का चौथा शतक लगाने का सुनहरा मौका था, लेकिन मिलन रथनायक ने उन्हें दिनेश चंडीमल के हाथों कैच आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया।

इसके अलावा दूसरे टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले पूर्व कप्तान, जो रूट बड़ी पारी खेलने में असफल साबित हुए। रूट सिर्फ 13 रन बनाकर लाहिरु कुमारा के खिलाफ एक गलत शाॅट खेलकर विश्वा फर्नाडो को कैच थमा बैठे। खेल के पहले दिन श्रीलंका की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए, तो अभी तक लाहिरु कुमारा को 2 और स्पिन मिलन रथनायक को 1 सफलता मिली है।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 15 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग के चौथे सीजन के लाॅन्च के समय एक प्रजेंटर पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की नकल करते हुए...

‘सोशल मीडिया हटा, अभी के अभी’ – तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने बताया, सीनियर्स ने क्या सलाह दी

Abhishek Sharma (image via getty) अभिषेक शर्मा ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत लगातार तीन पारियों में तीन शून्य के साथ की थी। इन निराशाजनक प्रदर्शनों...

‘मुझे धीरे-धीरे एहसास हो रहा है’ T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित-धोनी की खास लिस्ट में शामिल होने पर सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) टी20 प्रारूप के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में जीते गए टी20 वर्ल्ड कप के बाद अपनी भावनाएं साझा की हैं। उन्होंने...

भारत को चैंपियंस ट्राॅफी हराने वाले इस पाकिस्तानी कप्तान ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास

Sarfaraz Ahmed retires from all forms of international cricket (image via getty) पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी...