Skip to main content

ताजा खबर

ये दो टीमें पहुंचेगी WTC 2023-25 के फाइनल में, दिनेश कार्तिक ने की बड़ी भविष्यवाणी

ये दो टीमें पहुंचेगी WTC 2023-25 के फाइनल में, दिनेश कार्तिक ने की बड़ी भविष्यवाणी
Dinesh Karthik (Photo Source: Getty Images)वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC ) पॉइंट्स टेबल में हर टेस्ट सीरीज के बाद कुछ न कुछ फेरबदल हो रहा है। एक तरफ इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज जारी है, वहीं हाल ही में बांग्लादेश ने पाकिस्तान का क्लीनस्वीप कर टॉप-5 में अपनी जगह बनाई है। हर टीम टॉप-2 में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही है जिससे वो WTC का फाइनल खेल सकें। ऐसे में अब क्रिकेट पंडितों ने भविष्यवाणी करने का सिलसिला शुरू कर है कि कौन सी दो टीमें इस बार WTC का फाइनल खेलेगी।

बता दें, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का फाइनल मुकाबला इस बार ‘क्रिकेट का मक्का’ कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान 11 से 15 जून के बीच खेला जाना है। वहीं 16 जून को रिजर्व डे के लिए रखा गया है। इसी कड़ी में टीम इंडिया के पूर्व विकेट कीपर और मौजूदा एक्सपर्ट ने अपनी दो पसंदीदा टीमों के नाम बताएं हैं जो अगले साल WTC का फाइनल खेल सकती है।

दिनेश कार्तिक ने बताया WTC 2023-25 की फाइनलिस्ट टीमों का नाम

इसी बीच दिनेश कार्तिक का मानना है कि WTC 2023-25 का फाइनल मुकाबला एक बार फिर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा और इस बार रोहित शर्मा एंड कंपनी पैट कमिंस की टीम के खिलाफ जीत दर्ज कर अपना हिसाब बराबर करेगी।

क्रिकबज द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में दिनेश कार्तिक ने कहा, “मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में होगा और यह भारत के लिए अपनी हार का बदला चुकाने का मौका है। दो साल पहले उन्होंने हमें ओवल में हराया था। यह मौका 2025 में फिर से आने वाला है और मैं वास्तव में चाहता हूं कि भारत उस बाधा को पार करे और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराए।”

वहीं अगर WTC की हालिया पॉइंट्स टेबल की बात करें तो भारत 68.52 प्रतिशत अंकों के साथ पहले तो ऑस्ट्रेलिया 62.50 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे पायदान पर हैं। ऐसे में इन दोनों टीमों के बीच एक बार फिर फाइनल खेले जाने की अधिक संभावना है।

আরো ताजा खबर

ENG W vs IND W: भारत के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने पांच अनकैप्ड खिलाड़ियों को दिया मौका, टीम पर डालें नजर

Nat Sciver-Brunt (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने भारत के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र महिला टेस्ट मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर...

ऐसे मामलों में बोर्ड की कोई भूमिका नहीं – वैभव सूर्यवंशी विवाद पर BCCI ने साफ किया अपना रुख

Vaibhav Sooryavanshi Devajit Saikia (Image credit Twitter – X) भारत ए और श्रीलंका ए के बीच दांबुला में खेले गए मुकाबले के दौरान युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी विवादों में घिर...

SM Trends: 18 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) बीसीसीआई के सेक्रेटरी देवाजीत सैकिया का कहना है कि अगले सीजन से आईपीएल 10 मार्च को शुरू हो सकता है और 15 मई तक...

क्या 2027 सीजन से IPL में 94 मैच होंगे? BCCI अध्यक्ष ने दिया फाइनल जवाब

Indian Premier League 2026 (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2026 सीजन के बाद से यह चर्चा चल रही थी कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...