Skip to main content

ताजा खबर

Duleep Trophy 2024: चिन्नास्वामी में मुशीर खान ने मचाया कोहराम, इंडिया-ए के खिलाफ 205 गेंदों में ठोका शतक

Duleep Trophy 2024: चिन्नास्वामी में मुशीर खान ने मचाया कोहराम, इंडिया-ए के खिलाफ 205 गेंदों में ठोका शतक

Musheer Khan (Photo Source: X/Twitter)

Duleep Trophy, IND-A vs IND-B: दलीप ट्रॉफी 2024 गुरुवार, 5 सितंबर से शुरू हुआ है। इंडिया-ए और इंडिया-बी के बीच मैच इस वक्त रोमांचक अंदाज में एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जा रहा है। इंडिया-बी के लिए शानदार खेल दिखाते हुए बल्लेबाज मुशीर खान ने खेल के पहले दिन पहली पारी में 205 गेंदों में शतक ठोक दिया है।

मुशीर खान ने कठिन परिस्थितियों में जड़ा शतक

इंडिया-ए के खिलाफ पहली पारी में इंडिया-बी की टीम ने मात्र 80 के स्कोर पर 5 बड़े विकेट गंवा दिए थे। आवेश खान ने अभिमन्यु ईश्वरन (13) को आउट कर टीम को पहली सफलता दिलाई थी। जिसके बाद फिर यशस्वी जायसवाल जो अच्छे लय में नजर आ रहे थे, खलील अहमद के खिलाफ 30 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद फिर सरफराज खान (9), ऋषभ पंत (7) और नीतिश कुमार रेड्डी गोल्डन डक पर आउट हो गए। एक छोर से विकटें गिर रही थी, लेकिन मुशीर खान दूसरे छोर से पारी को संभाले हुए थे। मुशीर का साथ देने के लिए वाशिंगटन सुंदर (0) और साई किशोरे (1) भी आए, लेकिन दोनों ही खिलाड़ी क्रीज पर ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए।

मुशीर खान ने एक छोर से टीम की पारी को संभाले रखा और फिर 205 गेंदों में शतक जड़ दिया है। इससे पहले मुशीर ने 122 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था। सरफराज खान अपने छोटे भाई के शतक के बाद डगआउट में ताली बजाकर जश्न मनाते हुए नजर आए।

यहां देखें सरफराज खान के सेलिब्रेशन का वो वीडियो-

मुशीर खान और नवदीप सैनी के बीच सातवें विकेट के लिए अब तक 108 रनों की साझेदारी हो चुकी है। खबर लिखे जाने तक इंडिया-बी ने 79 ओवरों में 202 रन बना लिए हैं। मुशीर खान (105*) और नवदीप सैनी (29*) नाबाद क्रीज पर मौजूद हैं।

আরো ताजा खबर

28 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. ENG v NZ 2026: उंगली की चोट के कारण आरसीबी कैंप छोड़ने के बाद, जैकब बेथेल लॉर्ड्स टेस्ट खेलने की कतार में हैं...

‘हेटर्स कहेंगे कि तुम 15 साल के नहीं हो’ – आंद्रे रसेल भी हुए सूर्यवंशी के मुरीद, इंस्टाग्राम स्टोरी से जीता फैंस का दिल

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से हर किसी को हैरान कर...

SM Trends: 28 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) बुधवार (27 मई) को आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मैच में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हरा दिया। इसके बाद इंटरनेट पर वैभव सूर्यवंशी...

वेस्टइंडीज 2026 के होम सीजन में श्रीलंका, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की करेगा मेजबानी, देखें पूरा शेड्यूल

West Indies (Image credit Twitter – X) क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने अपने 2026 घरेलू सीजन को ‘WI OUTSIDE’ नाम दिया है। इस खास अभियान का मकसद ज्यादा से ज्यादा क्रिकेट...