Skip to main content

ताजा खबर

Duleep Trophy 2024: पंत, जायसवाल, अय्यर और सरफराज के खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान रोहित की टेंशन

(Photo Source: X/Twitter)

भारतीय टीम को इस महीने 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। उस सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान दलीप ट्रॉफी 2024 के पहले चरण के प्रदर्शन को देखने के बाद अगले हफ्ते में हो सकती है। लेकिन सीरीज के शुरू होने से पहले भारतीय स्टार प्लेयर्स ने कप्तान रोहित शर्मा समेत टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है।

दरअसल, भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय खिलाड़ी दलीप ट्रॉफी में हिस्सा ले रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज से पहले भारतीय खिलाड़ी दलीप ट्रॉफी 2024 में खेलकर खुद को रेड बॉल फॉर्मेट के लिए तैयार करेंगे। लेकिन दलीप ट्रॉफी के पहले ही राउंड में कई भारतीय प्लेयर्स का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत से लेकर श्रेयस अय्यर तक कई खिलाड़ी इस दौरान बल्ले से चमक नहीं बिखेर पाए।

Duleep Trophy 2024: पहले दिन बल्ले से फ्लॉप रहे टीम इंडिया के स्टार प्लेयर्स

यशस्वी जायसवाल

इंडिया बी के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल इंडिया ए के खिलाफ पहली पारी में 59 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से मात्र 30 ही रन बना पाए। उन्हें दाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद ने पवेलियन की राह दिखाई। उन्हें इस मैच में अच्छी शुरुआत मिली थी, ऐसा लग रह था कि वो एक बड़ी पारी खेलेंगे, लेकिन ऐसा करने में वो नाकाम रहे।

सरफराज अहमद

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम में जगह बनाने वाले सरफराज खान भी आज फेल रहे। सरफराज भी इंडिया बी का हिस्सा हैं और वह इंडिया ए के खिलाफ 35 गेंदों पर 9 ही रन बना सके। उन्हें आवेश खान ने LBW किया। ऐसे में आगामी टेस्ट सीरीज के लिए टीम में उन्हें जगह मिलती है या नहीं ये देखने लायक बात होगी। अभी उनसे पहले ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर जैसे सीनियर खिलाड़ी टीम में वापसी के लिए तैयार है।

ऋषभ पंत

इंडिया बी के एक और बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भी टीम और भारतीय फैंस को निराश किया। कार एक्सीडेंट के बाद पंत अभी तक टी-20 और वनडे खेलते हुए दिखे हैं, लेकिन टेस्ट में उनकी वापसी नहीं हो पाई है। पंत इंडिया ए के खिलाफ 10 गेंदों पर 1 चौके की मदद से 7 रन ही बना पाए। उन्हें आकाशदीप ने अपना शिकार बनाया। ऐसे में रोहित शर्मा चाहेंगे कि पंत बांग्लादेश सीरीज से पहले फॉर्म में वापसी करे।

श्रेयस अय्यर

एक और बल्लेबाज जो आज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे वो हैं श्रेयस अय्यर। टेस्ट टीम में वापसी करने की कोशिश कर रहे दाएं हाथ के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने सभी को निराश किया। वह इंडिया डी के कप्तान हैं। अय्यर 9 के निजी स्कोर पर विजय कुमार का शिकार बने। इस प्रदर्शन के बाद भारत की टेस्ट टीम में उनकी वापसी हो पाएगी या नहीं यह कह पाना अभी काफी मुश्किल है।

 

Beta

Beta feature

আরো ताजा खबर

SMAT 2026: दिल्ली ने की स्क्वाॅड की घोषणा, हर्षित राणा और मयंक यादव को मिली जगह

Harshit Rana and Mayank Yadav (Image Credit- Twitter X) दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) ने आगामी घरेलू टी20 टूर्नामेंट, सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी के लिए 16 सदस्यीय टीम की...

‘मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या को ज्यादा मिस नहीं करेगी’ पूर्व भारतीय ने किया बड़ा दावा

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X) इन दिनों आईपीएल क्रिकेट जगत में मुंबई इंडियंस के कप्तान व अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की ट्रेड की खबरों ने जोर पकड़ा...

IPL 2027 Trade: गुजरात टाइटन्स छोड़ दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी पहनेंगे प्रसिद्ध कृष्णा? रिपोर्ट्स में हुआ बड़ा खुलासा!

Gujarat Titans Pacer Prasidh Krishna Likely to Join Delhi Capitals for IPL 2027: Reports (image via getty) आईपीएल 2027 सीजन से पहले, गुजरात टाइटंस के स्टार तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा...

IPL 2027: 3 बड़े कारण, क्यों अर्शदीप सिंह की MI में एंट्री दिला सकती है इस टीम को छठी ट्रॉफी!

3 reasons why Arshdeep Singh joining Mumbai Indians could help them win IPL 2027 (Image Credit- Twitter X) मुंबई इंडियंस के लिए पिछले दो आईपीएल सीजन काफी मुश्किल रहे; आईपीएल...