Skip to main content

ताजा खबर

Duleep Trophy 2024: आकाशदीप ने बेहतरीन गेंद पर दिखाया नीतीश रेड्डी को पवेलियन का रास्ता, देखें वीडियो 

Duleep Trophy 2024 आकाशदीप ने बेहतरीन गेंद पर दिखाया नीतीश रेड्डी को पवेलियन का रास्ता देखें वीडियो

India A vs India B (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी नीतीश रेड्डी का जारी दिलीप ट्राॅफी 2024 में डेब्यू कुछ खास नहीं रहा है। बता दें कि इस समय टूर्नामेंट का पहला मैच इंडिया ए और इंडिया बी के बीच बेंगुलरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है।

मुकाबले में टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाली इंडिया बी की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। टीम ने इंडिया ए के गेंदबाजों के खिलाफ नियमित अंतराल पर विकेट गंवाना जारी रखा है। तो वहीं चौथा विकेट गिरने के बाद नीतीश बल्लेबाजी करने के लिए क्रीज पर आते हैं, और उन्हें एक बेहतरीन गेंद पर आकाशदीप क्लीन बोल्ड आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाते हैं।

बता दें कि यह नीतीश के क्रीज पर पहली ही गेंद थी, जिसे वे डिफेंस करना चाहते थे, लेकिन आकाशदीप की इस बेहतरीन गेंद को वह समझ नहीं पाए और गेंद पलक झपकते हुए विकेटों में जा लगी।

देखें किस तरह आकाशदीप ने नीतीश रेड्डी को किया आउट

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो मुकाबले में इंडिया ए के कप्तान शुभमन गिल ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है, जो उनके गेंदबाजों ने एकदम सही साबित कर दिखाया है। खबर लिखे जाने तक इंडिया बी ने पहली पारी में 48 ओवर बाद, 7 विकेट के नुकसान पर 100 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय मुशीर खान 32* और नवदीप सैनी 1* रन बनाकर मौजूद हैं।

साथ ही इंडिया बी के लिए इससे पहले सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (30) और अभिमन्यु ईश्वरन (13) ने पहले विकेट के लिए 33 रनों की साझेदारी की। इसके अलावा सरफराज खान (9), ऋषभ पंत (7), वाॅशिगंटन सुदंर (0) और आर साई किशोर (1) जैसे बड़े नाम टीम के लिए रन बनाने में असफल साबित हुए हैं।

तो वहीं मुकाबले में इंडिया ए के गेंदबाजों से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली है। अभी तक टीम के लिए खलील अहमद, आकाशदीप और आवेश खान 2-2 विकेट हासिल कर चुके हैं।

আরো ताजा खबर

मैनचेस्टर में संजीव गोयनका के RPSG ग्रुप की बड़ी पहल: ओल्ड ट्रैफर्ड के पास बनेगा हाई-परफॉर्मेंस क्रिकेट सेंटर

RPSG Group (Image credit Twitter – X) आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका का आरपीएसजी ग्रुप अब इंग्लैंड में क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर को नई ऊंचाई देने जा रहा...

“कप्तान होने के बाद भी शुभमन गिल पर उठेंगे सवाल…” – दीप दासगुप्ता का वनडे टीम पर बड़ा और बेबाक बयान!

Deep Dasgupta (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दीप दासगुप्ता का मानना है कि टीम इंडिया में किसी भी खिलाड़ी की जगह पूरी तरह सुरक्षित...

27 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. संजीव गोयनका का आरपीएसजी ग्रुप ओल्ड ट्रैफर्ड के पास हाई-परफॉर्मेंस सेंटर बनाएगा संजीव गोयनका के आरपीएसजी ग्रुप ने लंकाशायर क्रिकेट के साथ...

SM Trends: 27 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) संजीव गोयनका के आरपी-संजीव गोयनका ग्रुप (आरपीएसजी ग्रुप) और लंकाशायर क्रिकेट ने मैनचेस्टर में एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड के पीछे एक अत्याधुनिक हाई-परफॉर्मेंस क्रिकेट सेंटर...