Skip to main content

ताजा खबर

Duleep Trophy 2024: श्रेयस अय्यर का फ्लॉप शो जारी, 34 के स्कोर पर आधी टीम लौटी पवेलियन

Duleep Trophy 2024 श्रेयस अय्यर का फ्लॉप शो जारी 34 के स्कोर पर आधी टीम लौटी पवेलियन

Shreyas Iyer (Photo Source: X)

दलीप ट्रॉफी 2024 का आगाज आज (5 सितंबर) से हो चुका है। इस टूर्नामेंट में गुरुवार को पहले राउंड में सभी चार टीम एक्शन में नजर आ रही हैं। इंडिया ए का मुकाबला बी के साथ बेंगलुरु में हो रहा है, जबकि इंडिया सी और डी की टीमें अनंतपुर में खेल रही हैं। टूर्नामेंट का पहला राउंड काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसके आधार पर 19 सितंबर से शुरू होने वाली बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का चयन होना है।

बांग्लादेश सीरीज को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया के कई बड़े खिलाड़ी भी अपनी फॉर्म तलाशने के लिए टूर्नामेंट में खले रहे हैं, जिसमें एक नाम श्रेयस अय्यर का भी शामिल है। अय्यर इंडिया डी की कप्तानी कर रहे हैं। हालांकि, बल्लेबाजी में वह फ्लॉप साबित हुए और यहां भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए।

Duleep Trophy 2024: सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हुए श्रेयस अय्यर

इंडिया सी के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है और उनके गेंदबाज ने अपने कप्तान के इस फैसले को सही साबित किया। पारी के पहले ही ओवर में अंशुल कम्बोज ने अथर्व तायडे (4) को चलता किया और इसके बाद, नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने के लिए खुद कप्तान श्रेयस अय्यर को आना पड़ा। टीम की स्थिति को देख श्रेयस से एक बड़ी पारी की उम्मीद थी।

ऐसा लग रहा था कि वह अपने अनुभव का फायदा उठाकर अच्छी बल्लेबाजी करेंगे और टीम को मजबूत स्थिति में ले जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। श्रेयस ने 16 गेंद पर एक चौका लगाया और फिर 9 रन बनाकर आउट हो गए। उनका विकेट विजयकुमार ने चटकाया।

दलीप ट्रॉफी में खेले जा रहे इस मुकाबले की बात करें तो इंडिया सी के गेंदबाजों ने अपनी टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई है। खबर लिखे जाने तक इंडिया डी ने 27 ओवर में 68/6 का स्कोर बना लिया था। इंडिया डी की तरफ से अथर्व तायडे (4) और श्रेयस अय्यर (9) के अलावा देवदत्त पडीक्कल (0), यश दुबे (10), रिकी भुई (4) और श्रीकर भरत (13) शामिल हैं।

আরো ताजा खबर

जब सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी में विराट कोहली ने लिया जिंदगी बदलने वाला फैसला

Virat Kohli and Sachin Tendulkar (Image credit Twitter – X) आज विराट कोहली दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटरों में गिने जाते हैं। उनकी शानदार फिटनेस, अनुशासित दिनचर्या और सख्त डाइट...

गौतम गंभीर के बचाव में उतरे पूर्व सेलेक्टर संदीप पाटिल, कहा ‘हार का जिम्मेदार सिर्फ कोच नहीं’

Gautam gambhir (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल ने टीम इंडिया के हालिया टेस्ट प्रदर्शन पर अपनी राय रखते हुए मुख्य कोच गौतम गंभीर...

माइकल हसी को इंग्लैंड का बल्लेबाजी कोच बनाना चाहते हैं स्टीफन फ्लेमिंग, पढ़ें बड़ी खबर 

Stephen Fleming and Michael Hussey (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल हसी (Michael Hussey) से संपर्क किया...

5 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. बड़े बदलाव के मूड में BCCI, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की जगह ले सकते हैं वीवीएस लक्ष्मण: रिपोर्ट भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड...