Skip to main content

ताजा खबर

“मैं अपनी कप्तानी को लेकर चिंतित नहीं हूं…”, बांग्लादेश के खिलाफ हार के बाद शान मसूद का बड़ा बयान

“मैं अपनी कप्तानी को लेकर चिंतित नहीं हूं…”, बांग्लादेश के खिलाफ हार के बाद शान मसूद का बड़ा बयान

Shan Masood (Photo Source: Getty Images)

बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान को 0-2 से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। पूर्व क्रिकेटरों के साथ-साथ पंडित भी पाकिस्तान के खेलने के तरीके की जमकर आलोचना कर रहे हैं। बता दें, पाकिस्तान को अपने घर पर टेस्ट जीते हुए 1,300 दिनों से ज्यादा हो गए हैं। टीम ने 2020-21 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच जीता था।

शान मसूद कप्तान और बल्लेबाज दोनों के तौर पर बुरी तरह फ्लॉप रहे। इस बीच, बांग्लादेश के खिलाफ हार के बाद उन्होंने अपनी कप्तानी को लेकर बड़ा बयान दिया है। मसूद का कहना है कि उनके दिमाग में आखिरी चीज उनकी कप्तानी है।

मैं अपनी जॉब की सुरक्षा के बारे में चिंतित नहीं हूं- शान मसूद

पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान शान मसूद ने बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज हार के बाद इंडिया टूडे पर बात करते हुए बताया,

मैं अपनी जॉब की सुरक्षा के बारे में चिंतित नहीं हूं। मैंने यह जॉब इसलिए ली थी ताकि हम उन बदलावों को कर सकें जो हमें लगता है कि इस टीम की मदद करेंगे। अगर मुझे लगता है कि यह टीम एक निश्चित दिशा में जा सकती है, भले ही मेरी व्यक्तिगत विफलता पाकिस्तान को उस दिशा में ले जाए, तो मैं संतुष्ट रहूंगा। मुझे जितना भी समय मिलेगा, मैं उसके लिए आभारी रहूंगा और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा।

शान मसूद ने टेस्ट क्रिकेट के बारे में अधिक जानकारी हासिल करने के महत्व पर भी जोर दिया, जिसकी कमी पाकिस्तानी टीम में, खासकर घरेलू स्तर पर, लंबे समय से रही है। पाकिस्तानी कप्तान ने आगे बात करते हुए वह कारण भी बताए जिसके चलते टीम बांग्लादेश के सामने कमजोर साबित हुई।

हमें विपक्षी टीम का सम्मान करना होगा और दोनों टेस्ट मैचों में बांग्लादेश का अनुशासन बेहतर था। हमें खुद पर और इस सीरीज में हमने जो गलतियां की हैं उन पर गौर करना होगा, और हमने बहुत सारी गलतियां की हैं। फिटनेस के मामले में, चाहे मानसिक हो या शारीरिक, मैच चार या पांच दिनों तक चलता है। हमने इस सीरीज में जो दिखाया है, वह यह है कि हमें इस पर काम करने की जरूरत है।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...

बड़ी खबर! IPL 2027 में भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर रूल 

MI Clarifies Position on Hardik Pandya Trade Rumors Ahead of IPL 2027 (image via X) आईपीएल 2027 के शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। इंडियन प्रीमियर...

सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान 

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई...

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...