Skip to main content

ताजा खबर

तो क्या सच में शाहीन शाह अफरीदी हो गए थे शान मसूद से नाराज? जाने पाकिस्तानी कप्तान ने क्या कहा

Shan Masood (Photo Source: X/Twitter)

पाकिस्तान टीम के कप्तान शान मसूद ने बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में खेली गई दो मैच की टेस्ट सीरीज के बाद शाहीन शाह अफरीदी और अपने बीच हुई महत्वपूर्ण बातचीत को लेकर खुलासा किया। बता दें, एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि शाहीन शाह अफरीदी अपने कंधे से शान मसूद के हाथ को टीम की मीटिंग के दौरान हटा रहे हैं।

शान मसूद ने इस बात का खुलासा किया कि शाहीन शाह अफरीदी उनके हाथ को इसलिए हटा रहे थे क्योंकि बेहतरीन तेज गेंदबाज को उस जगह चोट लगी हुई थी और उन्हें काफी दर्द भी हो रहा था।

मैच खत्म होने के बाद शान मसूद ने कहा कि, ‘ऐसा कुछ भी नहीं है। ऐसी बातचीत हो रही है कि जब मैं शाहीन शाह अफरीदी के कंधे पर अपना हाथ रखा तो उन्होंने उसे हटा दिया। तेज गेंदबाज मुझसे गुस्सा नहीं थे। नाहिद राणा की एक गेंद उनके कंधे पर लग गई थी और मैंने उसी जगह हाथ रखा था जहां उन्हें चोट लगी थी। शाहीन को काफी दर्द हो रहा था और इसी वजह से उन्होंने मेरा हाथ हटा दिया था।’

जेसन गिलेस्पी के साथ हुई बहस को लेकर भी शान मसूद ने किया खुलासा

इस टेस्ट सीरीज के दौरान शान मसूद के साथ एक और चीज देखने को मिली थी कि वो शाहीन शाह अफरीदी के ऊपर गुस्सा रहे थे जब तेज गेंदबाज ने एक बाउंड्री दे दी थी। हालांकि शान मसूद ने कहा कि वो जेसन गिलेस्पी से नाराज थे की मैच के दौरान उन्होंने पुरानी गेंद का इस्तेमाल नहीं किया।

शान मसूद ने आगे कहा कि, ‘मैं जेसन गिलेस्पी के ऊपर नाराज था। लेकिन यह बात अलग है। लिटन दास ने एक शॉट मारा जिसके बाद गेंद स्टैंड में चली गई थी। वो गेंद 8 ओवर पुरानी थी। जब अंपायर ने गेंद को बदला तो हमने यह देखा कि यह 18-19 ओवर पुरानी है और मेरी बहस यहीं हो रही थी कि हमें इससे बेहतर गेंद चाहिए। इसके बाद मैं सोशल मीडिया पर देखा कि मेरी और शाहीन के बीच बहस हो रही है। इसलिए मैं मैच के दौरान सोशल मीडिया कम ही देखना पसंद करता है।’

আরো ताजा खबर

“डिफेंसिव से आक्रामक हुए रवींद्र जडेजा, अब हर गेंद पर चाहते हैं विकेट”: पुजारा ने की सराहना

Cheteshwar Pujara Highlights Ravindra Jadeja’s Shift to an Aggressive Wicket-Taking Mindset (image via X) पूर्व साथी खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा के अनुसार, भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने टेस्ट मैचों में अपनी...

‘उसका सेलेक्शन तब नहीं होगा, जब तक वह खुद सेलेक्टर न बन जाए’ शास्त्री की वर्ल्ड कप 2027 टीम पर पूर्व भारतीय का बड़ा बयान 

Ravi Shastri (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने हाल ही में 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए अपनी पसंदीदा भारतीय टीम चुनी।...

4 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत नाजुक स्थिति में’ – आकाश चोपड़ा ने श्रीलंका सीरीज से पहले भारीतय टीम को चेताया चोपड़ा ने...

“मैं इंग्लैंड का हेड कोच बनना जरूर पसंद करूंगा” – बेन स्टोक्स ने भविष्य की योजना पर दिया बड़ा बयान

Ben Stokes Pursuing Level 3 Qualifications with Eye on England Leadership Role (image via X) इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने बताया है कि जब उनका क्रिकेटिंग करियर खत्म...