Skip to main content

ताजा खबर

EastEnders अभिनेता को इंग्लिश क्रिकेटर Gus Atkinson की मां की हत्या के आरोप में हुई जेल, पढ़ें बड़ी खबर 

Gus Atkinson (Image Credit- Twitter X)

चार साल की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद आखिरकार, इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन (Gus Atkinson) की मां कैरोलिन एटकिंसन की हत्या में शामिल होने के लिए पूर्व अभिनेता, यूसुफ बेरौएन को साढ़े आठ साल की कैद की सजा हुई है। गौरतलब है कि यह अभिनेता फेमस इंग्लिश टेलीविजन सीरीज ईस्टएंडर्स, डाॅक्टर्स और 9/11 मिनी सीरीज द लूमिंग टॉवर में अभिनय कर चुका है।

तो इस मामले का साउथवार्क क्राउन कोर्ट में यह फैसला उस समय आया था, जब गस एटकिंसन वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट की पहली पारी में चार विकेट लेकर रिकॉर्ड बना रहे थे।

उक्त मामले के बारे में आपको जानकारी दें, तो 31 वर्षीय यूसुफ बेरौएन ने 30 मील प्रति घंटे के क्षेत्र में लापरवाही से दोगुनी गति से गाड़ी चलाते हुए 10 दिसंबर, 2020 को तीन बच्चों की मां 55 वर्षीय कैरोलिन एटकिंसन की हत्या कर दी थी।

मौके पर पहुंचे एक जांच अधिकारी ने जानकारी दी थी कि बेरौएन से किसी तरह से नशे की गंध आ रही थी। तो वहीं जब उनका सड़क किनारे टेस्ट के लिए परीक्षण किया गया था, तो वे अजीब तरह से व्यवहार कर रहे थे।

जांच से बचने के लिए यूएस भाग गया था यूसुफ बेरौएन

साथ ही इस घटना के बाद बेरौएन को न्याय के कठघरे में लाना एक सीधी प्रक्रिया से बहुत दूर था। क्योंकि इस घटना के बाद वह दुबई के रास्ते संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) भाग गया था। उसे साउथवार्क क्राउन कोर्ट के सामने लाने के लिए यूनाइटेड स्टेट्स-यूनाइटेड किंगडम प्रत्यर्पण संधि को यूनाइटेड स्टेट्स मार्शल्स और वाॅशिंगटन में ब्रिटिश दूतावास के अधिकारियों की मध्यस्थ मदद से यह संभव हो सका।

प्रत्यर्पण के बाद बेरौएन ने इस साल 14 जून को अपना गुनाह कबूल कर लिया। लेकिन अभी भी एटकिंसन के परिवार को अपराधी की सजा का इंतजार कर रहा था। लेकिन अब करीब 6 हफ्ते मामले की सुनवाई के बाद, अपराधी को साढ़े आठ साल की सजा हो गई है।

আরো ताजा खबर

‘लैय पकड़ने के लिए 1-2 मैच नहीं ले सकते’ – इंग्लैंड दौरे के बाद विराट और रोहित को पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने दी चेतावनी

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) पूर्व भारतीय क्रिकेटर दीप दासगुप्ता ने अनुभवी दिग्गजों रोहित शर्मा और विराट कोहली को आगाह करते...

28 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. SL vs IND: जडेजा की वापसी, सारांश जैन को श्रीलंका टेस्ट के लिए कॉलअप मिला अनुभवी स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा टेनिस एल्बो...

SL vs IND 2026: टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान; रवींद्र जडेजा की वापसी, सारांश जैन को मिला पहला बुलावा

SL vs IND: India Announce Test Squad for Sri Lanka Series: Jadeja Returns, Maiden Call-Up for Saransh Jain (image via X) 28 जुलाई, मंगलवार को भारत ने श्रीलंका के खिलाफ...

मैनचेस्टर में संजीव गोयनका के RPSG ग्रुप की बड़ी पहल: ओल्ड ट्रैफर्ड के पास बनेगा हाई-परफॉर्मेंस क्रिकेट सेंटर

RPSG Group (Image credit Twitter – X) आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका का आरपीएसजी ग्रुप अब इंग्लैंड में क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर को नई ऊंचाई देने जा रहा...