Skip to main content

ताजा खबर

CPL 2024: फील्डिंग के दौरान गेंद का पीछा नहीं कर सके इमाद वसीम, तो उन्हें किया गया रिप्लेस, देखें वीडियो 

Imad Wasim (Image Credit- Twitter X)

जारी कैरेबियाई प्रीमियर लीग (CPL) का चौथा मैच एंटीगुआ और बरमूडा फाल्कंस और बारबडोस राॅयल्स के बीच एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ी इमाद वसीम बेहद ही औसत दर्जे की फील्डिंग करते हुए नजर आए हैं, जिसके बाद उनकी फील्डिंग पोजिशन को बदल दिया गया। तो वहीं जैसे ही इमाद को फील्ड प्लेसमेंट में बदला गया, तो इस घटना की वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

बता दें कि यह घटना बारबडोस राॅयल्स की पारी के 14वें ओवर की पहली गेंद पर देखने को मिली। इस दौरान बाॅलर मोहम्मद आमिर ने एक शाॅट गेंद स्ट्राइक पर मौजूद क्विंटन डिकाॅक को फेंकी और उन्होंने गेंद को हल्के हाथों से थर्ड मैन की ओर खेल दिया।

लेकिन इस दौरान डीप थर्ड मैन पर फील्डिंग कर रहे इमाद वसीम गेंद का पीछा करते हुए जाॅगिंग करते हुए नजर आए, जिसे देख कमेंटेर्स भी काफी हैरान दिखे कि आखिर क्यों इमाद ने गेंद को पकड़ने के लिए प्रयास नहीं किया।

दूसरी ओर, इमाद वसीम की इस तरह की फील्डिंग देख मोहम्मद आमिर भी उनके प्रयास से खुश नहीं दिखाई दिए और इसके बाद कप्तान क्रिस ग्रीन को इमाद को थर्ड मैन की फील्डिंग से रिप्लेस कर दिया।

लेकिन यह पहली बार नहीं है, जब पाकिस्तानी खिलाड़ी अपनी फील्डिंग की वजह से सुर्खियों में आए हों। पाकिस्तानी खिलाड़ियों की अक्सर खराब फील्डिंग की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है।

देखें किस तरह की इमाद वसीम ने फील्डिंग

Speechless at the level of commitment to the game!#CPL2024 pic.twitter.com/liFIAm1k6V

— Israr Ahmed Hashmi (@IamIsrarHashmi) September 2, 2024

बारबडोस राॅयल्स ने 9 विकेट से जीता मैच

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो बारबडोस राॅयल्स ने एंटीगुआ और बरमूडा फाल्कंस के खिलाफ 9 विकेट से जीत हासिल की है। पहले बल्लेबाजी करते हुए फाल्कंस ने 146 रनों का लक्ष्य राॅयल्स के सामने रखा। तो वहीं इस टारगेट को राॅयल्स ने 15.3 ओवर में 1 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकाॅक ने 87* रनों की शानदार पारी खेली।

আরো ताजा खबर

30 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान...

SM Trends: 30 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन...

IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर

IPL 2026: Riyan Parag (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का...

2027 WC के लिए क्लासेन को संन्यास से वापस बुलाए साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड – इंग्लैंड के पूर्व स्टार ने की अपील

IPL 2026: HEINRICH KLASSEN (image via X) जैसे-जैसे दक्षिण अफ्रीका की धरती पर 2027 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप नजदीक आ रहा है, इंग्लैंड के पूर्व महान बल्लेबाज केविन पीटरसन ने...