Skip to main content

ताजा खबर

WTC Points Table 2023-25: पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद बांग्लादेश ने लगाई लंबी छलांग, देखें ताजा पाॅइंट्स टेबल का हाल

World Test Championship (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान और बांग्लादेश (PAK vs BAN) के बीच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में जारी टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच, बांग्लादेश की 6 विकेट से जीत के बाद खत्म हुआ। बता दें कि यह बांग्लादेश की पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में ऐतिहासिक जीत है।

तो वहीं इस ऐतिहासिक जीत का फायदा बांग्लादेश को जारी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पाॅइंट्स टेबल (WTC Points Table) में देखने को मिला है। इस जीत के बाद बांग्लादेश के जारी सीजन की पाॅइंट्स टेबल में 33 अंक हो गए हैं और वह चौथे नंबर पर पहुंच गई है।

बांग्लादेश का इस समय पाॅइंट्स प्रतिशत 45.83 का है। इसके अलावा बांग्लादेश ने जारी सीजन में कुल 6 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से तीन में उसे जीत मिली है और इतने ही मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 6 विकेट से जीत हासिल करने से पहले, बांग्लादेश ने पाकिस्तान को पहले टेस्ट मैच में भी 10 विकेट से हराया था। यह बांग्लादेश की पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहली जीत थी। इसके बाद टीम ने रावलपिंडी में हुए दूसरे टेस्ट मैच को जीतकर, पाकिस्तान के खिलाफ इतिहास रचते हुए टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहली बार किसी टेस्ट सीरीज को अपने नाम किया है।

दूसरी ओर, WTC Points Table की बात की जाए तो इस समय भारतीय क्रिकेट टीम 74 अंकों के साथ पहले नंबर पर मौजूद हैं। इसके बाद 90 अंकों के साथ ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर है। हालांकि, भारत (68.52) के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया का पाॅइंट्स प्रतिशत 62.50 है, इस वजह से वह ज्यादा पाॅइंट होने के बाद भी दूसरे नंबर पर है। 36 अंको के साथ न्यूजीलैंड तीसरे नंबर पर मौजूद है।

देखें जारी सीजन की WTC Points Table 2023-25 का हाल

पोजिशन
टीम
कुल मैच खेले
जीते
हारे
डाॅ
पाॅइंट्स
पाॅइंट्स प्रतिशत (%)
1
भारत
9
6
2
1
74
68.52
2
ऑस्ट्रेलिया
12
8
3
1
90
62.50
3
न्यूजीलैंड
6
3
3
0
36
50.00
4
बांग्लादेश
6
3
3
0
33
45.83
5
इंग्लैंड
15
8
6
1
81
45.00
6
साउथ अफ्रीका
6
2
3
1
28
38.89
7
श्रीलंका
5
2
3
0
21
33.33
8
पाकिस्तान
7
2
5
0
16
19.04
9
वेस्टइंडीज
9
1
6
2
20
18.52

আরো ताजा खबर

‘लैय पकड़ने के लिए 1-2 मैच नहीं ले सकते’ – इंग्लैंड दौरे के बाद विराट और रोहित को पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने दी चेतावनी

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) पूर्व भारतीय क्रिकेटर दीप दासगुप्ता ने अनुभवी दिग्गजों रोहित शर्मा और विराट कोहली को आगाह करते...

28 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. SL vs IND: जडेजा की वापसी, सारांश जैन को श्रीलंका टेस्ट के लिए कॉलअप मिला अनुभवी स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा टेनिस एल्बो...

SL vs IND 2026: टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान; रवींद्र जडेजा की वापसी, सारांश जैन को मिला पहला बुलावा

SL vs IND: India Announce Test Squad for Sri Lanka Series: Jadeja Returns, Maiden Call-Up for Saransh Jain (image via X) 28 जुलाई, मंगलवार को भारत ने श्रीलंका के खिलाफ...

मैनचेस्टर में संजीव गोयनका के RPSG ग्रुप की बड़ी पहल: ओल्ड ट्रैफर्ड के पास बनेगा हाई-परफॉर्मेंस क्रिकेट सेंटर

RPSG Group (Image credit Twitter – X) आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका का आरपीएसजी ग्रुप अब इंग्लैंड में क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर को नई ऊंचाई देने जा रहा...