Skip to main content

ताजा खबर

पाकिस्तान का टेस्ट में चल रहा बुरा दौर, काफी लंबे समय पहले अपने घर में आखिरी बार जीत दर्ज की थी

Pakistan test cricket team (Image Credit- Twitter X)

रावलपिंडी में खेले गए दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया। इस मैच में पाकिस्तान का प्रदर्शन काफी खराब रहा और उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। इसी के साथ बांग्लादेश ने दो मैच की टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया।

बता दें, पाकिस्तान को अपने घर में टेस्ट जीते हुए 1,303 दिन हो गए हैं। पाकिस्तान ने अपने घर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना अंतिम टेस्ट मैच जीता था। यह टेस्ट सीरीज 2020-21 में खेली गई थी। इस दो मैच की टेस्ट सीरीज को पाकिस्तान ने , 2-0 से अपने नाम किया था। अपने घर से बाहर के टेस्ट मैच की बात की जाए तो पाकिस्तान ने श्रीलंका में 2022 में जीत दर्ज की थी। यह सीरीज 1-1 की बराबरी पर अंत हुई थी।

Pakistan have been WINLESS in home Tests for 1,303 days now!! 🤯 pic.twitter.com/uTBKW8h4A2

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 3, 2024

बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान ने किया निराशाजनक प्रदर्शन

शान मसूद की कप्तानी में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन बांग्लादेश के खिलाफ काफी खराब रहा था। एक समय पाकिस्तान टीम दूसरे टेस्ट को आसानी से अपने नाम कर सकती थी लेकिन बांग्लादेश ने जबरदस्त वापसी करते हुए इस मैच में जीत दर्ज की।

अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम भी बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे। यही नहीं टीम के गेंदबाजों ने भी खराब गेंदबाजी की। तमाम पूर्व खिलाड़ियों ने पाकिस्तान टीम के प्रदर्शन की जमकर आलोचना की है।

दूसरे टेस्ट की बात की जाए तो पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 274 रन बनाए थे जिसके जवाब में बांग्लादेश अपनी पहली पारी में 262 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके बाद पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी में 172 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश ने 185 रनों के लक्ष्य को चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। लिटन दास को दूसरे टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से सम्मानित किया गया जबकि मेहदी हसन मिराज को प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड दिया गया। पाकिस्तान को अब इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 7 अक्टूबर से हो रही है।

আরো ताजा खबर

SL vs IND: सारांश जैन को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में बुलावा, जानिए 33 वर्षीय स्पिनर के चयन की वजह

SL vs IND: Saransh Jain earns maiden India Test call-up for Sri Lanka tour (image via X) मंगलवार, 28 जुलाई को 33 साल के ऑफ-स्पिनिंग ऑलराउंडर सारांश जैन को श्रीलंका...

AUS vs BAN: टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया में नाहिद और तस्कीन का होगा मेडिकल असेसमेंट

Nahid Rana, Taskin Ahmed to undergo medical assessments in Australia ahead of Bangladesh’s Test tour (image via X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा और तस्कीन अहमद मंगलवार, 28 जुलाई...

WI vs PAK: 11 ओवर, 27 रन, 5 विकेट और लगातार 5 विकेट-मेडन! पाकिस्तान के खिलाफ जस्टिन ग्रीव्स का खौफनाक स्पेल

Justin Greaves (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में ऐसी गेंदबाजी की, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा।...

‘लैय पकड़ने के लिए 1-2 मैच नहीं ले सकते’ – इंग्लैंड दौरे के बाद विराट और रोहित को पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने दी चेतावनी

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) पूर्व भारतीय क्रिकेटर दीप दासगुप्ता ने अनुभवी दिग्गजों रोहित शर्मा और विराट कोहली को आगाह करते...