Skip to main content

ताजा खबर

कपिल-धोनी को लेकर योगराज सिंह ने दिया बड़ा बयान, अब तमाम भारतीय फैंस की यही है अपील अर्जुन तेंदुलकर पूर्व खिलाड़ी से बनाकर रखें दूरी

कपिल-धोनी को लेकर योगराज सिंह ने दिया बड़ा बयान अब तमाम भारतीय फैंस की यही है अपील अर्जुन तेंदुलकर पूर्व खिलाड़ी से बनाकर रखें दूरी

Arjun Tendulkar Training With Yograj Singh (Photo Source: Twitter)

हाल ही में युवराज सिंह के पिता और पूर्व खिलाड़ी योगराज सिंह ने पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी को लेकर निराशाजनक बयान दिए हैं। उन्होंने इन दोनों ही पूर्व कप्तानों को लेकर कुछ ऐसा बोला है जिसको सुन तमाम क्रिकेट फैंस योगराज सिंह ने काफी निराश भी है और उन पर गुस्सा भी है। यही नहीं तमाम फैंस यही चाहते हैं कि योगराज सिंह और अर्जुन तेंदुलकर के बीच का संबंध जल्द से जल्द खत्म हो जाए ताकि युवा खिलाड़ी का क्रिकेटिंग करियर बेहतर हो सके।

बता दें, कुछ साल पहले भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर योगराज सिंह के पास अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की कोचिंग के लिए आए थे। उसके बाद से ही इस युवा खिलाड़ी ने घरेलू क्रिकेट में गोवा की ओर से भाग लिया है और साथ ही अपने रणजी ट्रॉफी के डेब्यू में शतक जड़ा है। अर्जुन तेंदुलकर काफी युवा खिलाड़ी हैं और उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में अपना डेब्यू किया था और अभी तक मुंबई इंडियंस की ओर से उन्होंने चार मैच खेले हैं।

योगराज सिंह ने हाल ही में कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी को लेकर हैरान कर देने वाले बयान दिए हैं और तमाम भारतीय फैंस यही चाहते हैं कि योगराज सिंह की साझेदारी अर्जुन तेंदुलकर के साथ जल्द से जल्द खत्म हो जाए। जी स्विच के साथ हालिया इंटरव्यू में योगराज सिंह ने कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी को उनके बेटे युवराज सिंह के करियर को खत्म करने को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि धोनी की वजह से ही युवराज सिंह का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटिंग करियर पूरी तरह से बर्बाद हो गया।

यही नहीं कपिल देव को लेकर भी इस पूर्व खिलाड़ी ने हैरान कर देने वाला बयान दिया। आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक यूजर ने लिखा कि, ‘मैंने सुना है कि अर्जुन तेंदुलकर को युवराज सिंह ट्रेन कर रहे हैं। अगर ऐसा है तो उनको मैं गुड लक बोलना चाहूंगा।’

यह रहे ट्वीट:

एक और X यूज़र ने लिखा कि, ‘कैसे योगराज सिंह जैसे सोच वालों के साथ अर्जुन तेंदुलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने 2 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान को लेकर गलत बातें बोली है।’

एक और यूज़र ने लिखा कि, ‘कोई अर्जुन तेंदुलकर से योगराज सिंह जैसे इंसान को दूर ले जाए। वो इस बच्चे की जिंदगी को तबाह कर देगा।’

बता दें, युवराज सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी को हमेशा ही अपना दोस्त माना है और क्रिकेट फील्ड पर दोनों को एक-दूसरे के साथ काफी मजाक और मस्ती करते हुए देखा गया है। अर्जुन तेंदुलकर की बात की जाए तो वो अभी काफी युवा खिलाड़ी है और उन्हें क्रिकेट के बारे में काफी कुछ जानना बेहद जरूरी है।

আরো ताजा खबर

इंग्लैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी को ड्रॉप करने पर भड़का पूर्व कप्तान, बोले- गंभीर ने आखिर ऐसा फैसला क्यों लिया?

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारत के पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान टीम से बाहर किए जाने...

ZIM vs IND, 2nd T20I: ईशान-तिलक की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के चलते भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 220 रनों का लक्ष्य

ZIM vs IND, 2nd T20I: Ishan Kishan (image via X) शनिवार, 25 जुलाई को पहले बल्लेबाजी करने के लिए कहे जाने के बाद, भारत ने हरारे की पिच पर 5...

25 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026 में संघर्ष कर रहे संजू को धोनी की सलाह ने दिया था आत्मविश्वास, फिर सैमसन ने ठोका शतक, पढ़ें दिलचस्प...

पाकिस्तान को बड़ा झटका! कमर में चोट के कारण अब्दुल्लाह फजल वेस्टइंडीज और इंग्लैंड टेस्ट से बाहर

Abdullah Fazal Ruled Out of West Indies and England Test Series Due to Lower Back Injury (image via X) पाकिस्तान की टेस्ट टीम को विदेश में होने वाले अहम दौरों...