Skip to main content

ताजा खबर

DPL में एक ओवर में 6 छक्के और शतक जड़ने के बावजूद IPL के बारे में बिल्कुल भी सोच नहीं रहे हैं प्रियांश आर्य

Priyansh Arya (Photo Source: X/Twitter)

दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 में आयुष बडोनी और प्रियांश आर्य ने रिकॉर्डतोड़ साझेदारी की। इन दोनों ने दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 के मैच में 286 रनों की साझेदारी की। इस मैच में इन दोनों ही खिलाड़ियों ने मिलकर 29 छक्के जड़े और नॉर्थ दिल्ली टीम के गेंदबाजों को बिल्कुल भी नहीं छोड़ा। जहां एक तरफ प्रियांश आर्य ने 50 गेंदों में 120* रन बनाए वहीं दूसरी ओर आयुष बडोनी ने 55 गेंदों में 165* रनों की मैच विनिंग पारी खेली।

यही नहीं इस मैच के दौरान प्रियांश आर्य ने एक ओवर में छह छक्के जड़ घरेलू क्रिकेट के कई रिकॉर्ड्स तोड़े। घातक बल्लेबाजी करने के बावजूद इस समय प्रियांश आर्य का पूरा फोकस दिल्ली प्रीमियर लीग टूर्नामेंट के आगामी मुकाबलों पर है। आर्य ने खुद इस बात का खुलासा किया कि इंडियन प्रीमियर लीग में वो भी भाग लेना चाहते हैं लेकिन इस समय वो इस टूर्नामेंट के बारे में बिल्कुल भी नहीं सोच रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे उनके ऊपर ही दबाव ज्यादा पड़ेगा।

न्यूज18 के मुताबिक प्रियांश आर्य ने कहा कि, ‘जहां तक टी20 की बात है तो मैं सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के आगामी सीजन पर पूरा फोकस कर रहा हूं। अपने राज्य की ओर से खेलना बहुत ही बड़ा मौका होगा और इसीलिए मेरा यही लक्ष्य है कि वहां मैं जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभा पाऊं। उसके आगे की मैं बिल्कुल भी नहीं सोच रहा हूं। IPL ऑक्शन काफी बड़ा है और मैं इसको सोचकर अपने ऊपर ज्यादा दबाव नहीं डालना चाहता हूं। इसलिए मैं उसके बारे में अभी नहीं सोच रहा हूं।’

मैं ज्यादा से ज्यादा आक्रामक क्रिकेट खेलने के बारे में सोच रहा हूं: प्रियांश आर्य

युवा खिलाड़ी का पूरा फोकस आगामी मुकाबलों पर है और इस चीज की उन्होंने खुद पुष्टि की है। प्रियांश आर्य विकेट के बीच में अपनी रनिंग को भी बेहतर करना चाहते हैं और अपनी आक्रामक बल्लेबाजी को लेकर वो बिल्कुल भी बदलाव नहीं करना चाहते हैं।

युवा खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘मैं इस पर काफी काम कर रहा हूं। एक ही बदलाव जो मैंने अपनी बल्लेबाजी में किया है वो है विकेट के बीच में रनिंग और इसको लेकर मैं थोड़ा और काम कर रहा हूं। मैं यही कोशिश कर रहा हूं कि दिल्ली प्रीमियर लीग में और भी आक्रामक क्रिकेट खेल सकूं। स्ट्राइक रेट को लेकर मैं ज्यादा नहीं सोच रहा हूं और मेरा यही लक्ष्य है कि अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभा पाऊं।’

আরো ताजा खबर

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...

SM Trends: 28 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) जॉस बटलर ने फॉर द लव ऑफ क्रिकेट पॉडकास्ट पर रोहित शर्मा की तारीफ की, उन्हें अपने ऑल-टाइम पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक बताया...