Skip to main content

ताजा खबर

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड टेस्ट टीम में वापसी करने पर नजरें जमाए बैठे हैं जैक लीच, पढ़ें बड़ी खबर 

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड टेस्ट टीम में वापसी करने पर नजरें जमाए बैठे हैं जैक लीच पढ़ें बड़ी खबर

Jack Leach. (Photo Source: BCCI)

अनुभवी स्पिनर जैक लीच (Jack Leach) को पूरी उम्मीद है कि वह इंग्लैंड की अक्टूबर में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान टीम में वापसी कर पाएंगे। लीच आखिरी बार इंग्लैंड के लिए इस साल जनवरी में भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर आए थे।

हालांकि, सीरीज के पहले मैच में वह फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए और उनके घुटने की चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें बाकी बचे हुए चार मैचों से बाहर होना पड़ा था। लेकिन अब वह पूरी तरह से रिकवर हो गए हैं और हाल में ही काउंटी चैंपियनशिप में समरसेट के लिए खेल रहे हैं। तो वहीं पिछले हफ्ते डरहम के खिलाफ एक मुकाबले में उन्होंने 12 विकेट निकालकर अपनी उपयोगिता को साबित किया है।

गौरतलब है कि जब बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड की टेस्ट क्रिकेट टीम की कमान संभाली थी, तो जैक लीच टीम के फर्स्ट चाॅइस स्पिनरों में से एक थे। हालांकि, उनके चोटिल होने के बाद युवा शोएब बशीर लगातार इंग्लैंड के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन लीच को उम्मीद है कि बशीर के साथ वह पाकिस्तान दौरे पर प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने में सफल रहेंगे।

Jack Leach ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही ESPNcricinfo को दिए एक इंटरव्यू में जैक लीच ने कहा- मैं पूरी तरह से समझता हूं कि बैश को क्यों चुना गया है। मैं वास्तव में उसे बहुत अधिक रेटिंग देता हूं और सोचता हूं कि वह पहले से ही एक बहुत अच्छा गेंदबाज है, और भविष्य के लिए काफी संभावनाएं रखता है।

हमने साथ में बहुत काम किया है और मुझे उस पर बहुत गर्व है और मैं उसे फलते-फूलते देखना चाहता हूं। लेकिन पाकिस्तान का दौरा होने वाला है और अगर इंग्लैंड को मेरी जरूरत होगी तो मैं जाने को तैयार हूं।

लीच द्वारा दिए इस बयान से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि उनका चयन पाकिस्तान दौरे के लिए होगा, क्योंकि एशियाई पिचों पर स्पिनर्स अहम भूमिका में होते हैं। देखने लायक बाद होगी कि क्या इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने उन्हें पाकिस्तान दौरे के लिए चुनेगा या नहीं?

আরো ताजा खबर

SM Trends: 15 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग के चौथे सीजन के लाॅन्च के समय एक प्रजेंटर पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की नकल करते हुए...

‘सोशल मीडिया हटा, अभी के अभी’ – तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने बताया, सीनियर्स ने क्या सलाह दी

Abhishek Sharma (image via getty) अभिषेक शर्मा ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत लगातार तीन पारियों में तीन शून्य के साथ की थी। इन निराशाजनक प्रदर्शनों...

‘मुझे धीरे-धीरे एहसास हो रहा है’ T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित-धोनी की खास लिस्ट में शामिल होने पर सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) टी20 प्रारूप के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में जीते गए टी20 वर्ल्ड कप के बाद अपनी भावनाएं साझा की हैं। उन्होंने...

भारत को चैंपियंस ट्राॅफी हराने वाले इस पाकिस्तानी कप्तान ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास

Sarfaraz Ahmed retires from all forms of international cricket (image via getty) पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी...