Skip to main content

ताजा खबर

KCL 2024: मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल ने केरल क्रिकेट लीग के पहले सीजन का किया उद्घाटन 

Mohanlal (Image Credit- Twitter X)

केरल क्रिकेट लीग (Kerala Cricket League) के पहले सीजन का उद्घाटन आज 31 अगस्त, शनिवार को मलयालम सुपरस्टार अभिनेता मोहनलाल (Mohanlal) की मौजूदगी में कर दिया गया, जो इस लीग के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। बता दें कि यह कार्यक्रम आज तिरुवनंतपुरम स्थित ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में देखने को मिला।

इस मौके पर केरल के खेल मंत्री V Abdurahiman भी मौजूद रहे। इसके अलावा उद्घाटन समारोह में केरल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष जयेश जाॅर्ज, सेकेट्ररी विनोद एस कुमार और चेयरमैन नजर मचन भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि केरल क्रिकेट लीग के पहले सीजन की शुरुआत 2 सिंतबर से हो रही है। तो वहीं टूर्नामेंट का फाइनल मैच 18 सितंबर को ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ही खेला जाएगा। टूर्नामेंट में शामिल 6 टीमों के बीच खिताबी जंग के लिए कुल 33 मैच खेले जाएंगे।

इन टीमों के नामों के बारे में बात की जाए तो ये हैं त्रिवेंद्रम राॅयल्स (Trivandrum Royals), कोच्चि ब्लू टाइगर्स (Kochi Blue Tigers), थिस्सूर टाइटंस (Thrissur Titans), कलीकट ग्लोबलस्टार्स (Calicut Globstars), कोल्लम सेलर्स (Kollam Sailors) और एलेपी रिपल्स (Alleppey Ripples) हैं।

मनोरमा मीडिया के अनुसार पहला मैच 2 सितंबर को एलेपी रिपल्स और थिस्सूर टाइटंस के बीच खेला जाएगा। इसके अलावा दूसरा मैच त्रिवेंद्रम राॅयल्स और कोच्चि ब्लू टाइगर्स के बीच खेला जाएगा। तो वहीं टूर्नामेंट का लीग चरण 16 सितंबर को खत्म होगा। साथ ही 17 सितंबर को टूर्नामेंट का सेमीफाइनल और 18 सितंबर को फाइनल मैच खेला जाएगा।

पहले सीजन में नहीं खेलेंगे संजू सैमसन

साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टूर्नामेंट के आइकन खिलाड़ियों में शुमार भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन टूर्नामेंट के पहले सीजन का हिस्सा नहीं हैं। इसके अलावा केरल क्रिकेट लीग के पहले सीजन के दौरान स्टेडियम में मैच देखने के लिए फैंस से कोई भी फीस नहीं ली जाएगी। क्रिकेट फैंस एकदम फ्री में इन मैचों का आनंद स्टेडियम में उठा पाएंगे।

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...