Skip to main content

ताजा खबर

“वह सबसे खतरनाक गेंदबाज है…”, मोहम्मद सिराज को लेकर बोले पूर्व भारतीय कोच

Mohammad Siraj (Photo Source: X/Twitter)

टीम इंडिया को अगले महीने 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ घर में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज से पहले कुछ भारतीय खिलाड़ी दलीप ट्रॉफी के आगामी सीजन में खेलने वाले हैं। वहीं, रोहित शर्मा, विराट कोहली, शमी और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी रेस्ट पर हैं।

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज दलीप ट्रॉफी में टीम-बी की ओर से खेलने वाले थे, लेकिन बीमार होने के कारण पहले राउंड से बाहर हो गए हैं। इस बीच, भारत के पूर्व गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने सिराज को लेकर बड़ा बयान दिया है। भरत अरुण का कहना है कि सिराज दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में से एक हैं। साथ ही पूर्व कोच ने टीम इंडिया को अन्य तेज गेंदबाजी विकल्प तलाश करने के लिए सुझाव भी दिया है।

आईपीएल में बहुत से गेंदबाज 140-150 की स्पीड से गेंद फेंकते हैं- भरत अरुण

टीम इंडिया को साल के अंत में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है। बल्लेबाजी में तो टीम के पास काफी गहराई है, लेकिन तेज गेंदबाजी अटैक कमजोर है। जसप्रीत बुमराह, सिराज, मोहम्मद शमी के अलावा टीम के पास कोई चौथा विकल्प नहीं है।

मुकेश कुमार और आकाश दीप जैसे युवा गेंदबाजों ने टेस्ट डेब्यू किया है, लेकिन वे ऑस्ट्रेलियाई धरती पर प्रभावी हो पाएंगे या नहीं, यह कोई नहीं जानता। वहीं शार्दुल ठाकुर, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में पिछली सीरीज में जीत में अहम भूमिका निभाई थी, इस वक्त आउट ऑफ फॉर्म हैं।

पूर्व भारतीय गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने मैनेजमेंट को सुझाव दिया है कि उन्हें नवंबर के अंत तक तेज गेंदबाजी अटैक में कुछ अन्य विकल्प तलाश करने चाहिए। भरत अरुण ने इस बात पर भी जोर दिया कि यदि भारत के लिए लंबे समय तक खेलने की इच्छा है तो किसी भी चीज से पहले एक अच्छा रेड बॉल फॉर्मेट का तेज गेंदबाज बनना महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस पर बात करते हुए कहा,

यह सही गेंदबाजों की पहचान करने और उन्हें ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए तैयार होने का मौका देने का सवाल है। आईपीएल में बहुत से गेंदबाज 140-150 की स्पीड से गेंद फेंकते हैं। इसलिए यह उन्हें सही तरीके से ट्रेन करने और अनुभव देने के बारे में हैं। रेड बॉल क्रिकेट कुछ ऐसा है जिसकी इन गेंदबाजों को आदत डालनी होगी। हमारे पास समय है लेकिन हमें उन्हें पर्याप्त ओवर देकर तैयार करने की जरूरत है।

भरत अरुण ने आगे कहा,

फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में आप अनुत्तरदायी पिचों पर गेंदबाजी करते हैं। आपको चालाकी से गेंदबाजी करनी होगी, अन्यथा आपको गेंद को रिवर्स कराना सीखना होगा, क्योंकि हमारे देश में ऐसी परिस्थितियां हैं। मुझे लगता है कि इससे सिराज और शमी को काफी मदद मिली। यही कारण है कि जब परिस्थितियां सही होती हैं और गेंद रिवर्स होती रहती है, तो सिराज शायद वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में से एक हैं।

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...