Skip to main content

ताजा खबर

पहली बार टीम इंडिया में हुआ राहुल द्रविड़ के बेटे समित का सेलेक्शन, बीसीसीआई ने किया स्क्वॉड का ऐलान

Rahul Dravid Samit Dravid (Photo Source: X/Twitter)

Samit Dravid India Under-19 squad: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI )  ने शनिवार, 31 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी मल्टी फॉर्मेट सीरीज के शेड्यूल और भारतीय अंडर-19 टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में इंडिया के पूर्व कप्तान और कोच राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ का पहली बार अंडर-19 टीम में चयन हुआ है। समित द्रविड़ वनडे और चार दिवसीय दोनों स्क्वॉड का हिस्सा हैं।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस अंडर-19 सीरीज की शुरुआत 21 सितंबर से होगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे और दो चार दिवसीय मैच खेले जाएंगे। इस सीरीज के लिए उत्तर प्रदेश के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज मोहम्मद अमान को 50 ओवर की टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि मध्य प्रदेश के सोहम पटवर्धन चार दिवसीय मैचों के लिए टीम की कप्तानी करेंगे।

समित द्रविड़ ने हाल ही में कर्नाटक में अपना पहला सीनियर मेंस टी-20 टूर्नामेंट महाराजा टी20 ट्रॉफी में खेल रहे हैं। वहां वह मैसूर वॉरियर्स टीम का हिस्सा हैं। समित ने मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए सात पारियों में 114 की स्ट्राइक रेट से अभी तक 82 रन बनाए हैं और आज उनकी टीम मैसूर वारियर्स का सेमीफाइनल मैच है। इंडिया अंडर-19 टीम 21, 23 और 26 सितंबर को पुडुचेरी में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ तीन 50 ओवर के मैच खेलेगी, इसके बाद 30 सितंबर और 7 अक्टूबर को चेन्नई में दो चार दिवसीय मैच खेले जाएंगे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू मल्टी फॉर्मेट सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड

वनडे सीरीज के लिए टीम: रुद्र पटेल (वीसी) (जीसीए), साहिल पारख (एमएएचसीए), कार्तिकेय केपी (केएससीए), मोहम्मद अमान (सी) (यूपीसीए), किरण चोरमले (एमएएचसीए), अभिज्ञान कुंडू (डब्ल्यूके) (एमसीए), हरवंश सिंह पंगालिया (डब्ल्यूके) (एससीए), समित द्रविड़ (केएससीए), युद्धजीत गुहा (सीएबी), समर्थ एन (केएससीए), निखिल कुमार (यूटीसीए), चेतन शर्मा (आरसीए), हार्दिक राज (केएससीए), रोहित राज अवत (एमपीसीए), मोहम्मद एनान (केसीए)

चार दिवसीय सीरीज के लिए टीम: वैभव सूर्यवंशी (बिहार सीए), नित्या पंड्या (बीसीए), विहान मल्होत्रा ​​(वीसी) (पीसीए), सोहम पटवर्धन (सी) (एमपीसीए), कार्तिकेय केपी (केएससीए), समित द्रविड़ (केएससीए), अभिज्ञान कुंडू (डब्ल्यूके) (एमसीए), हरवंश सिंह पंगालिया (डब्ल्यूके) (एससीए), चेतन शर्मा (आरसीए), समर्थ एन (केएससीए), आदित्य रावत (सीएयू), निखिल कुमार (यूटीसीए), अनमोलजीत सिंह (पीसीए), आदित्य सिंह (यूपीसीए), मोहम्मद एनान (केसीए)

 

 

Beta

Beta feature

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...