Skip to main content

ताजा खबर

Cricket Highlights of 30 August 2024: आज के दिन की टॉप न्यूज और सोशल ट्रेंड

Cricket Highlights Today (Source X)

30 अगस्त 2024 की क्रिकेट हाइलाइट्स:

Today’s Top News: आज के टॉप क्रिकेट न्यूज 

बारबाडोस रॉयल्स ने ट्रिनबागो नाइट राइडर्स को महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग के फाइनल में हराकर खिताब अपने नाम किया।
बरिंदर सरन ने किया संन्यास का ऐलान। उन्होंने टीम इंडिया से साल 2016 में डेब्यू किया था, वहीं 2016 में ही उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। ये खिलाड़ी राजस्थान, मुंबई, SRH के अलावा पंजाब टीम से भी IPL खेला है।
अनुभवी खिलाड़ी सोफी डिवाइन महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद न्यूजीलैंड की टी20 टीम के कप्तानी पद से इस्तीफा दे देंगी।

Today’s Social Trends: कौन से क्रिकेट प्लेयर्स और खबरें आज सोशल मीडिया पर छाई रहीं?

#JoeRoot #GusAtkinson

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैच में जो रूट ने सबसे ज्यादा टेस्ट शतक का आंकड़ा पार कर लिया है और उन्होंने अपना 33वां शतक जड़ा। वहीं, गस एटकिंसन ने श्रीलंका के खिलाफ धुआंधार बल्लेबाजी कर शतक जड़ा।

#ViratKohli

माइकल वॉन ने जो रूट से विराट कोहली की तुलना की और उन्हें थोड़ा कम आंकने का काम किया। जिसके वजह से कोहली फैंस अपने स्टार का समर्थन करते दिखे।

Today’s Stats and Records: आज के दिन क्रिकेट में कोई बड़े रिकॉर्ड टूटे या बनाए गए हों

आज इंग्लैंड के गेंदबाज गस एटकिंसन ने बेहतरीन पारी खेलते हुए लॉर्ड्स के मैदान में अपना पहला टेस्ट शतक लगाया है।

Cricket Highlights, On This Day: 30 अगस्त को क्रिकेट के इतिहास में क्या हुआ था?

सदीरा समरविक्रमा (Sadeera Samarawickrama)

श्रीलंका के इस खिलाड़ी का जन्म साल 1995 में आज के दिन ही हुआ था।

Highest team total in ODIs

30 अगस्त 2016 को ट्रेंट ब्रिज वनडे इतिहास में बल्लेबाजी के सबसे विस्फोटक प्रदर्शनों में से एक का गवाह बना। एलेक्स हेल्स की 122 गेंदों में 171 रन की शानदार पारी की अगुवाई में इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ 3 विकेट पर 444 रन बनाकर वनडे में सर्वोच्च टीम स्कोर का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।

यह रिकॉर्ड जून 2018 तक कायम रहा और इंग्लैंड ने ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 481 रन बनाकर मानक को और ऊपर उठाया। 

আরো ताजा खबर

IPL 2027 से पहले अमित मिश्रा को दिल्ली कैपिटल्स ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Amit Mishra (Image Credit – Twitter/X) आईपीएल 2027 के शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स (DC) फ्रेंचाइजी, अपने सपोर्ट स्टाफ में एक के बाद एक बड़े बदलाव करती हुई नजर...

IND vs NZ: भुवनेश्वर जानते हैं कि ‘इस फॉर्मेट में कैसे डाॅमिनेट करना है’ – श्रेयस अय्यर

Bhuvneshwar kumar and Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर, 2026 से पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज होने वाला है। पहला...

Hardik Pandya की फ्रेश चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की मुश्किलें, IPL 2027 से बाहर होने पर भी मंडराया खतरा: रिपोर्ट्स 

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की ताजा चोट ने टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स...

21 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Hardik Pandya की फ्रेश चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की मुश्किलें, IPL 2027 से बाहर होने पर भी मंडराया खतरा: रिपोर्ट्स भारतीय...