
Gus Atkinson (Image Credit- Twitter X)
इंग्लैंड और श्रीलंका (ENG vs SL) के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 29 अगस्त, गुरूवार से लंदन के ऐतिहासिक लाॅर्ड्स मैदान पर शुरू हो चुका है। तो वहीं इस मैच के पहले दिन की समाप्ति पर इंग्लैंड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 358 रन बना लिए हैं।
इंग्लैंड की ओर से पूर्व कप्तान जो रूट (Joe Root) ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 143 रनों की पारी खेली, और टेस्ट करियर का 33वां शतक लगाया। रूट के अलावा तेज गेंदबाज गस एटकिंसन भी शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए और 81 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 74* रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।
रूट और एटकिंसन के बीच 7वें विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी भी देखने को मिली। साथ ही अपनी पारी के दौरान एटकिंसन ने वी (मिड ऑन से मिड ऑफ) में ज्यादातर रन बनाए। तो वहीं अब एटकिंसन की इस बल्लेबाजी से प्रभावित होकर रूट का बड़ा बयान सामने आया है। रूट का कहना है कि एटकिंसन को बल्लेबाजी करते हुए देखना उन्हें जैक कैलिस की याद दिलाता है।
जो रूट ने की गस एटकिंसन की तारीफ
बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट का पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की है। इस वीडियो में जो रूट ने कहा-
हां यह अच्छा है, उसे (गस एटकिंसन) बल्लेबाजी करते हुए देखना वाकई अच्छा है। मैं आपको बताता हूं कि उसे दूसरे छोर से बल्लेबाजी करते हुए देखना अच्छा क्यों हैं? दूसरे छोर पर रहते हुए जब उन्होंने सीधे छक्के मारे तो वे अविश्वसनीय शॉट थे। यह जैक कैलिस जैसे किसी खिलाड़ी को खेलते हुए देखने जैसा था। यह उनकी छोटी सी बेहतरीन पारी थी और इस दौरान उनके साथ कुछ अच्छी साझेदारी भी हुई।
साउथ अफ्रीका के ऑल फाॅर्मेट दौरे के लिए हुआ भारतीय महिला टीम का चयन, देखें किन खिलाड़ियों को मिली जगह
NZ vs IND 3rd ODI Live Streaming: टीवी पर फ्री में और ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां देखें, जानिए पूरी डिटेल
9 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
NZ vs IND: सेडन पार्क, हैमिल्टन में कैसा है भारत का वनडे रिकॉर्ड? जानिए पूरे आंकड़े

