
Zaheer Khan and Sourav Ganguly. (Photo by Stu Forster/Getty Images)
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों को बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए देखा गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बाएं हाथ के ऐसे कई तेज गेंदबाज हैं जिनके खिलाफ विरोधी टीम के बल्लेबाजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है।
बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के लिए सबसे अच्छी बात यह होती है कि वो अपनी स्विंग गेंदबाजी से विरोधी टीम के बल्लेबाजों को काफी परेशान कर सकते हैं। सभी अंतरराष्ट्रीय टीमें बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों को अपने स्क्वॉड में शामिल जरूर करना चाहती है। इसी के साथ आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही पांच बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के बारे में जिनका प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उच्च स्तरीय रहा है।
1- वसीम अकरम
Wasim Akram. (Photo by Bob Thomas/Getty Images)
वसीम अकरम को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में गिना जाता है। उन्होंने पाकिस्तान की ओर से 460 मुकाबले खेले हैं जिसमें दिग्गज तेज गेंदबाज ने 916 विकेट झटके हैं। 2003 में वसीम अकरम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। हालांकि जब तक उन्होंने पाकिस्तान की ओर से मुकाबले खेले विरोधी टीम के बल्लेबाजों को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया।
संन्यास लेने के बावजूद आज भी ऐसे कई युवा खिलाड़ी हैं जो वसीम अकरम को अपना आदर्श मानते हैं। वसीम अकरम ने 18 साल की उम्र में पाकिस्तान के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। वसीम अकरम को सुल्तान ऑफ स्विंग के नाम से भी जाना जाता है।
2- एलेन डेविडसन
Alan Davidson (Pic Source-X)
एलेन डेविडसन ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से 1950 और 1960 के दशक में काफी अच्छी गेंदबाजी की है। नई गेंद से एलेन डेविडसन के खिलाफ तगड़े शॉट्स खेलना किसी भी बल्लेबाज के लिए बहुत ही मुश्किल था।
एलेन डेविडसन ने 44 टेस्ट में 186 विकेट झटके हैं। एलेन डेविडसन को अपने समय के सबसे घातक गेंदबाजों में गिना जाता है।
3- चमिंडा वास
Chaminda Vaas (Photo Source: Twitter)
चमिंडा वास श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 439 मुकाबलों में 761 विकेट झटके हैं। यही नहीं उनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हैट्रिक भी है।
चमिंडा वास उन कुछ बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक है जो लगातार एक ही लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करने में सक्षम थे और उन्होंने विरोधी टीम के कई खिलाड़ियों का विकेट अपने नाम किया है।
4- मिचेल जॉनसन
Mitchell Johnson and Virat Kohli. (Photo by Bradley Kanaris/Getty Images)
मिचेल जॉनसन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बाएं हाथ के तेज गेंदबाज है जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ी है। ऐसे कई बल्लेबाज हैं जो मिचेल जॉनसन की गेंदबाजी की हमेशा ही तारीफ करते हुए नजर आए हैं। मिचेल जॉनसन ऑस्ट्रेलिया टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने कई विकेट अपने नाम किए हैं।
मिचेल जॉनसन ने 256 मुकाबलों में 590 विकेट झटके हैं। उनकी भी फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है।
5- जहीर खान
Zaheer Khan. (Photo Source: Twitter)
जहीर खान का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। 2011 वनडे वर्ल्ड कप की भारतीय टीम की जीत में जहीर खान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वो शाहिद अफरीदी के साथ इस टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।
जहीर खान की रिवर्स स्विंग भी हमेशा ही काफी घातक साबित हुई है। इस दिग्गज बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटिंग करियर में भारत की ओर से खेलते हुए 309 मुकाबलों में 610 विकेट झटके हैं।
भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा
भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार
पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी
28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

