
Shivam Dube And SuryaKumar Yadav (Image Credit- Instagram)
1) बांग्लादेश के खिलाफ मिली हार के बाद पाकिस्तान को लगा एक और तगड़ा झटका, ICC ने ठोका बड़ा जुर्माना
रावलपिंडी में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 10 विकेट से हराया। इस मुकाबले में पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। यही नहीं अब बांग्लादेश के खिलाफ मिली हार के बाद पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका लगा है। स्लो ओवर रेट के चलते आईसीसी ने पाकिस्तान टीम के ऊपर बड़ा जुर्माना लगाया है। दरअसल, आईसीसी ने फैसला सुनाया है कि रावलपिंडी में खेले गए पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश पहले टेस्ट में स्लो ओवर रेट के कारण पाकिस्तान के 6 और बांग्लादेश के 3 अंक काटे जाएंगे। (पढ़ें पूरी खबर)
2) सलमान बट ने पहले टेस्ट के बाद पाकिस्तान टीम के प्रदर्शन को लेकर अपना पक्ष रखा
सलमान बट ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा की और कहा कि, ‘इसकी शुरुआत मैं कहां से करूं? चार तेज गेंदबाजों के साथ आप मैदान पर खेलने उतरे थे और उसके बाद आपने अपनी पारी को घोषित किया। यही नहीं आपने लाइन और लेंथ से गेंदबाजी नहीं की और सब चीजें आपके पक्ष में नहीं गई। मेरे हिसाब से पहली बार बांग्लादेश के गेंदबाजों की औसत गति हमसे ज्यादा थी। वो हमसे ज्यादा फिट नजर आ रहे थे। (पढ़ें पूरी खबर)
SM Trends: 29 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
“वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को दिया मौका
क्या मोहम्मद शमी का इंटरनेशनल करियर खत्म हो गया है? इस रिपोर्ट में सेलेक्टर्स के बड़े प्लान का हुआ खुलासा
“वह अलग किस्म के ऑफ-स्पिनर हैं” – श्रीलंका दौरे से पहले 33 वर्षीय सारांश जैन की तारीफ में बोले आर. अश्विन

