Skip to main content

ताजा खबर

शान मसूद को अपनी बल्लेबाजी को बेहतर करने की जरूरत है और कप्तान के रूप में भी खेल की समझ उन्हें होनी चाहिए: रमीज राजा

शान मसूद को अपनी बल्लेबाजी को बेहतर करने की जरूरत है और कप्तान के रूप में भी खेल की समझ उन्हें होनी चाहिए: रमीज राजा

Shan Masood. (Photo Source: Getty Images)

पूर्व खिलाड़ी रमीज राजा ने कहा है कि पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान शान मसूद को अपनी बल्लेबाजी को और बेहतर करने की बेहद जरूरत है। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि कप्तान के रूप में भी शान मसूद को और शानदार प्रदर्शन करना होगा।

बता दें, पाकिस्तान में बांग्लादेश के खिलाफ रावलपिंडी में पहला टेस्ट मैच खेला था। इस मुकाबले में पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। शान मसूद की बात की जाए तो उन्होंने पहली पारी में 6 रन बनाए थे जबकि दूसरी पारी में पाकिस्तान टीम के कप्तान 14 रन बनाकर आउट हो गए थे। जब से शान मसूद को पाकिस्तान टेस्ट टीम की कप्तानी मिली है तब से उनकी बल्लेबाजी में काफी गिरावट देखने को मिली है।

पूर्व खिलाड़ी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा की जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘शान मसूद को अपनी बल्लेबाजी को बेहतर करने की जरूरत है और उन्हें खेल की समझ भी होनी चाहिए। वो अनुभवी कप्तान है। शान मसूद ने पाकिस्तान सुपर लीग और काउंटी मैच में भी कप्तानी की है। मुझे यह बिल्कुल भी समझ नहीं आ रहा है कि किस सोच से उन्होंने रावलपिंडी के ट्रैक में चार तेज गेंदबाजों को खिलाया। उन्हें अपनी बल्लेबाजी को भी सुधारना होगा। अगर मसूद ऐसे ही जल्द आउट होते रहेंगे तो उनकी टीम को भी परेशानियां झेलनी पड़ेगी।’

यह रही वीडियो:

रमीज राजा ने आगे कहा कि, ‘इस हार के बाद पाकिस्तान टीम को काफी नुकसान झेलना पड़ सकता है। वो सीरीज नहीं हार सकते हैं क्योंकि उनके ऊपर अब काफी दबाव होगा। सीरीज हारने का मतलब है कि ड्रेसिंग रूम में भी तनाव बढ़ जाएगा और कई सवाल उठाए जाएंगे।

पाकिस्तान अपने घर में सीरीज हार रहा है और वो भी बांग्लादेश के खिलाफ इसका मतलब यह है कि मेजबान ने परिस्थिति को अच्छी तरह से नहीं समझा है। पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और गेंदबाजों ने भी निराशाजनक गेंदबाजी की।’

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच 30 अगस्त से शुरू हो रहा है। दो मैच की टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश 1-0 से आगे है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: टीम की भलाई के लिए मैच देखने नहीं आ रहे धोनी – चेन्नई के बैटिंग कोच

Michael Hussey (Image credit Twitter – X) चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी को लेकर इस समय काफी चर्चा हो रही है। IPL 2026 में अभी तक उन्होंने...

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेने के बाद काइल जेमिसन का जोरदार रिएक्शन हुआ वायरल, देखें वीडियो!

Kyle Jamieson (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मैच नंबर 43 में एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला, जहां राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने थे।...

IPL 2026: ग्रोइन इंजरी के चलते शिवम मावी टूर्नामेंट से बाहर, U19 विश्व कप विजेता करेगा उन्हें रिप्लेस

Shivam Mavi (Image credit Twitter – X) सनराइजर्स हैदराबाद को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बीच बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज शिवम मावी चोट के कारण पूरे...

परिवार की तस्वीरें खींचने पर हेनरिक क्लासेन ने फैन को लगाई डांट, देखें वायरल वीडियो!

Heinrich Klaasen (Image credit Twitter – X) हेनरिक क्लासेन, जो सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हैं, हाल ही में एक वीडियो को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस वीडियो...