Skip to main content

ताजा खबर

नाहिद राणा ने बाबर आजम को अपनी गति से काफी परेशान किया: रावलपिंडी में खेले गए पहले टेस्ट के बाद बासित अली ने दिया बड़ा बयान

Babar Azam (Pic Source-X)

रावलपिंडी में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 10 विकेट से हराया। इस मुकाबले में मेजबान का प्रदर्शन काफी खराब रहा और उन्हें पहले टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा।

पाकिस्तान टीम के अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम भी पहले टेस्ट में अपनी छाप नहीं छोड़ पाए और पहली पारी में शून्य पर आउट हो गए। दूसरी पारी की बात की जाए तो बाबर आजम ने 22 रन बनाए। पहले टेस्ट में बाबर आजम को बांग्लादेश के युवा तेज गेंदबाज नाहिद राणा के खिलाफ काफी परेशान होते हुए देखा गया। नाहिद राणा ने इस पूरे मैच में अपनी गति से बाबर आजम को काफी परेशान किया। अब इसी को लेकर पूर्व खिलाड़ी बासित अली ने अपना पक्ष रखा है।

बासित अली ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा की और कहा कि, ‘आप सब ब्रैडमैन है, है ना? आईसीसी के नंबर वन बल्लेबाज बाबर आजम है। बाबर आजम का एक कैच ड्रॉप भी हुआ था लेकिन नाहिद राणा ने उनके खिलाफ लगातार अच्छी गेंदबाजी की। नाहिद राणा ने बाबर आजम को अपनी गति से काफी परेशान किया। उनके जैसा शानदार बल्लेबाज इस मैच में अपने पैर को सही तरीके से नहीं चल पाए।’

यह रही वीडियो:

पाकिस्तान की दूसरी पारी को लेकर पूर्व खिलाड़ी ने रखा अपना पक्ष

बासित अली ने आगे कहा कि, ‘पाकिस्तान कोच लगातार यह बोलते हुए नजर आए हैं की पिच का इस्तेमाल अच्छी तरह से करें। लेकिन टीम के बल्लेबाजों ने पहले टेस्ट में निराशाजनक बल्लेबाजी की। क्या पाकिस्तान बल्लेबाजी करना भूल गया है या बांग्लादेश ने कोई मैजिक किया?’

अब इन दोनों टीमों के बीच दूसरे टेस्ट को पाकिस्तान जरूर अपने नाम करना चाहेगा। दोनों टीमों के बीच दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच 30 अगस्त से रावलपिंडी में शुरू हो रहा है। दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान टीम जबरदस्त वापसी करना चाहेगी। दो मैच की टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश 1-0 से आगे है।

আরো ताजा खबर

साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली जगह 

England Cricket Team (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। इंग्लैंड...

साउथ अफ्रीका के ऑल फाॅर्मेट दौरे के लिए हुआ भारतीय महिला टीम का चयन, देखें किन खिलाड़ियों को मिली जगह 

Indian women Cricket Team (Image Credit- Twitter X) बीसीसीआई के सीनियर विमेंस सेलेक्शन टीम ने आज 9 नवंबर, सोमवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम के आगामी साउथ अफ्रीका दौरे के...

NZ vs IND 3rd ODI Live Streaming: टीवी पर फ्री में और ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां देखें, जानिए पूरी डिटेल

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: live streaming details (image via getty) भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार, 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में तीसरे वनडे इंटरनेशनल (वनडे) मैच में...

9 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. BAN vs WI: मुश्फिकुर रहीम ने पूरे किए 7,000 टेस्ट रन, ऐसा करने वाले इकलौते बांग्लादेशी बल्लेबाज सोमवार, 9 नवंबर को अनुभवी...