Skip to main content

ताजा खबर

हार्दिक पांड्या की इस गंदी आदत के कारण टूटा रिश्ता, महीनों बाद नताशा ने तोड़ी चुप्पी; हैरान कर देनी वाली बात बताई

हार्दिक पांड्या की इस गंदी आदत के कारण टूटा रिश्ता महीनों बाद नताशा ने तोड़ी चुप्पी हैरान कर देनी वाली बात बताई

Nataša Stanković And Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)

Hardik Pandya Natasa Divorce Real Reason: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक के रिश्ते में दरार आ गई, जिसके चलते दोनों ने तलाक का फैसला कर लिया है।

सोशल मीडिया पर इस खबर के फैलते ही नताशा को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। हालांकि, इस मामले पर नताशा ने अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया था, लेकिन हाल ही में आई रिपोर्ट्स में तलाक की बड़ी वजह सामने आई है।

ग्लैमरस लाइफस्टाइल बनी हार्दिक और नताशा के रिश्ते में दरार की वजह

टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हार्दिक पांड्या की ग्लैमरस लाइफस्टाइल नताशा के लिए परेशानी का कारण बन गई थी। नताशा शांतिपूर्ण और सिंपल लाइफ जीना पसंद करती हैं, जबकि हार्दिक का लाइफस्टाइल काफी ग्लैमरस और आकर्षक है।

नताशा ने हार्दिक की आदतों के हिसाब से खुद को बदलने की कोशिश की, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पाईं। इसके चलते दोनों के बीच अनबन बढ़ती गई और स्थिति तलाक तक पहुंच गई।

हार्दिक बनावटी है, उसने रिश्ता बचाने की कोशिश नहीं की: नताशा 

नताशा ने तलाक (Hardik Pandya Natasa Divorce Real Reason) के मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि हार्दिक अगर अपनी आदतों में थोड़ा सा बदलाव कर लेते, तो यह रिश्ता बचाया जा सकता था। नताशा ने  यह भी स्वीकार किया कि इस फैसले को लेने में उन्हें बहुत वक्त लगा और यह उनके लिए बहुत मुश्किल था।

नताशा ने कहा कि “मुझे शांतिपूर्ण जीवन जीना पसंद है और हार्दिक की आदतों के मुताबिक मैंने खुद को बदलने की कोशिश की थी। लेकिन जब हार्दिक ने खुद में बदलाव नहीं किया, तो मुझे यह कड़ा फैसला लेना पड़ा।”

पांड्या की ग्लैमरस जिंदगी का असर बनी तलाक की वजह 

रिपोर्ट्स के अनुसार, हार्दिक पांड्या की ग्लैमरस जिंदगी और लगातार लाइमलाइट में बने रहने की चाहत ने इस जोड़े के रिश्ते पर गहरा असर डाला। दोनों के बीच की दूरियों के कारण यह फैसला एकदम से नहीं, बल्कि धीरे-धीरे लिया गया।

আরো ताजा खबर

‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान...

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...

‘स्क्वाड में 15 की जगह हों 17 खिलाड़ी’ – 2027 WC से पहले ऑस्ट्रेलियाई कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड की ICC से मांग

Andrew McDonald Urges ICC to Increase Squad Sizes to 17 for 2027 World Cup (image via getty) ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल से 2027 वनडे...