Skip to main content

ताजा खबर

इधर Sanju Samson की IPL टीम को लेकर बड़ी खबर आ रही है, उधर ये खिलाड़ी मौज काट रहा है

Sanju Samson (Image Credit- Instagram)

जब भी Sanju Samson को क्रिकेट से ब्रेक मिलता है, तो वो सबसे पहले UAE रवाना हो जाते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है, संजू इन दिनों दुबई में समय बिता रहे हैं। दूसरी ओर संजू का एक वीडियो भी इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो UAE के खिलाड़ी के साथ एक अतरंगी खेल खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

कुछ रिपोर्ट्स आ रही है Sanju Samson से जुड़ी

जी हां, Sanju Samson को लेकर कुछ रिपोर्ट्स सामने आ रही है, जो उनकी IPL टीम से जुड़ी है। दरअसल, इन रिपोर्ट्स में ये कहा जा रहा है कि, CSK संजू को IPL 2025 के लिए अपनी टीम में शामिल करना चाहती है। दूसरी संजू अगर CSK में जाते हैं तो वो ट्रेडिंग के जरिए संभव होगा और ऐसे में राजस्थान टीम CSK से शिवम दुबे मांग रही है, लेकिन ये सब रिपोर्ट्स के तहत ही खबर है। वैसे IPL 2025 से पहले इस बार मेगा ऑक्शन का आयोजन होगा और कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

इन दिनों पूरी मौज काट रहे हैं Sanju Samson

*सोशल मीडिया पर Sanju Samson का नया वीडियो हो रहा है वायरल।
*जहां इस वीडियो में संजू के साथ नज आ रहे हैं UAE के खिलाड़ी चिराग सूरी
*ये दोनों खिलाड़ी खेल रहे हैं Pickleball गेम, चिराग ने पोस्ट किया है ये वीडियो
*इस दौरान काफी ज्यादा जोश में नजर आए संजू, साथ ही वीडियो पर भी किया कमेंट

Sanju Samson का ये वीडियो आया है सामने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chirag Suri (@csuri128)

टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी के साथ संजू की तस्वीर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanju V Samson (@imsanjusamson)

कब होगी मैदान पर वापसी?

हाल ही में लंंका दौरे पर संजू बल्ले से सुपर फ्लॉप साबित हुए थे, जिसे लेकर इस खिलाड़ी ने भी निराशा जताई थी। वहीं टीम इंडिया को अब बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है, ऐसे में देखना होगा कि संजू का चयन होता है या नहीं। अगर इस सीरीज में संजू का चयन नहीं होता है, तो फिर वो रणजी ट्रॉफी खेलते हुए नजर आएंगे।

আরো ताजा खबर

‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान...

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...

‘स्क्वाड में 15 की जगह हों 17 खिलाड़ी’ – 2027 WC से पहले ऑस्ट्रेलियाई कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड की ICC से मांग

Andrew McDonald Urges ICC to Increase Squad Sizes to 17 for 2027 World Cup (image via getty) ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल से 2027 वनडे...