
Carlos Brathwaite hit his helmet with the bat (Source X)
Carlos Brathwaite hit his helmet with the bat: वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर कार्लोस ब्रैथवेट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आखिरी ओवर में छक्कों की बारिश करके वेस्टइंडीज को जीत दिलाने वाले कार्लोस ब्रेथवेट चर्चा का विषय बने हुए हैं।
इस बार उनकी चर्चा छक्का मारने की वजह से नहीं बल्कि गुस्से में हेलमेट को बल्ले से मारकर बाउंड्री के पार पहुंचाने की वजह से हो रही है। यह घटना मैक्स60 कैरेबियन 2024 टूर्नामेंट में ब्रैथवेट की टीम न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स और ग्रैंड केमैन जगुआर के बीच क्वालीफायर 1 मैच के दौरान हुई। ब्रैथवेट ने यह गुस्सा विवादास्पद तरीके से आउट होने के बाद दिखाया।
अंपायर के फैसले से गुस्सा होकर कार्लोस ब्रैथवेट ने हेलमेट को बैट से मारा
जोशुआ लिटिल की एक शॉर्ट गेंद ब्रैथवेट के कंधे पर लगी और स्टंप के पीछे कीपर से कैच हो गई। गेंद का बल्ले से कोई संपर्क नहीं हुआ था, लेकिन अंपायर ने कैच आउट की अपील पर अपनी उंगली उठा दी। अंपायर द्वारा दिए गए इस फैसले से कार्लोस ब्रेथवेट सहमत नहीं थे, लेकिन उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा।
पवेलियन की ओर लौटते समय, बौखलाए ब्रैथवेट ने अपने बल्ले से अपना हेलमेट पार्क से बाहर मारा, तथा डगआउट के पास पहुंचने पर बैट को भी फेंक दिया।
देखें वीडियो: Carlos Brathwaite hit his helmet with the bat
Brathwaite’s Helmet-Throwing Incident Goes Viralpic.twitter.com/0TtI7iLENn#CarlosBrathwaite #PakistanCricketTeam #PakistanCricket #JamesAnderson #BabarAzam𓃵 #CricketTwitter
— six6slive (@six6slive) August 26, 2024
कार्लोस ब्रेथवेट के आउट होने से न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स टीम पर ज्यादा असर नहीं पड़ा। क्योंकि इस मैच में न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स की टीम ने जगुआर टीम पर 8 रनों से जीत हासिल की और इसके साथ ही मैक्स 60 केमैन आइलैंड्स के फाइनल में प्रवेश किया।
न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 108 रन के विशाल स्कोर की नींव रखी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्रैंड केमैन जगुआर की टीम निर्धारित 10 ओवरों में पांच विकेट पर 96 रन बनाकर आठ रन से पिछड़ गई। रविवार को फाइनल में न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स का मुकाबला कैरेबियन टाइगर्स से होगा।
NZ vs IND: 5वें टी20 में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए रखा 192 रनों का लक्ष्य, किशन-अय्यर ने बनाई हाफ सेंचुरी
SA vs AUS 2026: 10 साल के लंबे इंतजार के बाद ICC टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बना दक्षिण अफ्रीका!
NZ vs IND: T20 टीम के वो 3 खिलाड़ी जिन्हें भारतीय वनडे टीम में मौका मिलना चाहिए था
NZ vs IND 2026, 5th T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, वरुण चक्रवर्ती को मिली टीम में जगह; देखें प्लेइंग XI

