Skip to main content

ताजा खबर

गब्बर के लिए Rohit Sharma ने भी खास पोस्ट शेयर कर ही डाला, लिखा-THE ULTIMATE JATT…

Shikhar Dhawan And Rohit (Image Credit- Instagram)

शिखर धवन और Rohit Sharma की दोस्ती के किस्से सभी ने सुने हैं, इन दोनों की यारी मैदान के बाहर भी नजर आती है। वहीं अब गब्बर इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कर चुके हैं, ऐसे में हिटमैन ने अपने पक्के दोस्त के लिए खास पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने शिखर धवन को एक खास नाम भी दिया है।

Rohit Sharma की हर बार तारीफ करते हैं शिखर धवन

जी हां, आए दिन शिखर धवन के वीडियो वायरल होते हैं, जिसमें वो Rohit Sharma को लेकर बात करते हुए नजर आ जाते हैं। हाल के एक वीडियो में धवन ने कहा था कि- रोहित मेरे फेवरेट बल्लेबाजी पार्टनर हैं,  मैंने 8-10 साल उनके साथ ओपन किया है और रोहित के साथ तालमेल अच्छा है साथ ही वो बहुत प्यारे इंसान भी हैं। साथ ही धवन ने कहा था कि- रोहित को मैंने बहुत परेशान किया, उसे मेरा एक सॉन्ग गाना अच्छा लगता था।

शिखर धवन के लिए क्या प्यारा पोस्ट शेयर किया है Rohit Sharma ने

*Rohit ने शिखर धवन के साथ जूनियर से लेकर सीनियर क्रिकेट की तस्वीरें शेयर की।
*कैप्शन मे लिखा- रूम शेयर करने से लेकर मैदान पर जीवन भर की यादें साझा करने तक।
*साथ ही रोहित ने लिखा- आपने हमेशा दूसरे छोर से मेरा काम आसान कर दिया।
*कैप्शन के आखिरी में रोहित ने शिखर को THE ULTIMATE JATT नाम दिया।

Rohit Sharma का ये पोस्ट हो रहा है वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

विराट कोहली ने भी किया धवन के लिए ट्वीट

दूसरी ओर बल्लेबाज विराट कोहली ने भी शिखर धवन के लिए ट्वीट किया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। विराट ने अपने ट्वीट में लिखा- शिखर धवन अपने निडर डेब्यू से लेकर भारत के सबसे भरोसेमंद ओपनर बनने तक, आपने हमें काफी यादें दी हैं। खेल के प्रति आपका जुनून, आपकी खेल भावना और आपकी खास मुस्कान हमेशा याद आएगी, लेकिन आपकी विरासत हमेशा जिंदा रहेगी। यादों, ना भूलने वाले प्रदर्शनों और हमेशा दिल से नेतृत्व करने के लिए धन्यवाद। मैदान से बाहर, आपकी अगली पारी के लिए शुभकामनाएं गब्बर!’

आप भी देखो किंग कोहली का पोस्ट

Shikhar @SDhawan25 from your fearless debut to becoming one of India’s most dependable openers, you’ve given us countless memories to cherish. Your passion for the game, your sportsmanship and your trademark smile will be missed, but your legacy lives on. Thank you for the…

— Virat Kohli (@imVkohli) August 25, 2024

আরো ताजा खबर

साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली जगह 

England Cricket Team (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। इंग्लैंड...

साउथ अफ्रीका के ऑल फाॅर्मेट दौरे के लिए हुआ भारतीय महिला टीम का चयन, देखें किन खिलाड़ियों को मिली जगह 

Indian women Cricket Team (Image Credit- Twitter X) बीसीसीआई के सीनियर विमेंस सेलेक्शन टीम ने आज 9 नवंबर, सोमवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम के आगामी साउथ अफ्रीका दौरे के...

NZ vs IND 3rd ODI Live Streaming: टीवी पर फ्री में और ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां देखें, जानिए पूरी डिटेल

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: live streaming details (image via getty) भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार, 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में तीसरे वनडे इंटरनेशनल (वनडे) मैच में...

9 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. BAN vs WI: मुश्फिकुर रहीम ने पूरे किए 7,000 टेस्ट रन, ऐसा करने वाले इकलौते बांग्लादेशी बल्लेबाज सोमवार, 9 नवंबर को अनुभवी...