
Rohit Sharma Practice With Fans (Photo Source: X)
टीम इंडिया के कप्तान Rohit Sharma क्रिकेट से मिले ब्रेक के बीच भी कड़ी मेहनत कर रहे हैं, जहां आए दिन उनकी नई तस्वीरें और वीडियो सामने आ जाते हैं। इस बीच अब हिटमैन की कुछ ऐसा तस्वीरें सामने आई है, जो उनके फैन्स को काफी पसंद आ रही है और ये तस्वीरें उस बात का सबूत है कि रोहित आज भी जमीन से जुड़े खिलाड़ी हैं
एक बड़ी रिपोर्ट आई थी Rohit Sharma को लेकर
जी हां, हाल ही में Rohit Sharma को लेकर एक काफी बड़ी रिपोर्ट सामने आई थी, जो IPL टीम से जुड़ी हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेगा ऑक्शन को देखते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स ने रोहित को खरीदने की तैयारी कर रखी है, जिसके तहत दोनों टीमों ने अपने पर्स में पहले से ही 50-50 करोड़ रुपये बचा कर रखे हैं। लेकिन अभी ये तस्वीर साफ नहीं है कि, क्या MI रोहित को रिलीज करेगा या नहीं, वैसे हार्दिक के कप्तान बनाए जाने के बाद से रोहित काफी ज्यादा निराशे थे।
Rohit Sharma की ये सादगी ही फैन्स को काफी पसंद आती है
*हाल ही में सोशल मीडिया पर कप्तान Rohit Sharma की कुछ तस्वीरें आई सामने।
*जहां इन तस्वीरों में कप्तान रोहित कुछ युवा खिलाड़ियों के साथ में नजर आ रहे हैं।
*हिटमैन ने की खिलाड़ियों से बात भी, साथ ही फिर आराम से तस्वीर क्लिक कराई।
*MCA की हैं ये सभी तस्वीरें, आगामी टेस्ट सीरीज के लिए अभ्यास करने पहुंचे थे रोहित।
युवा खिलाड़ियों के साथ कप्तान Rohit Sharma की तस्वीरें
Captain Rohit Sharma clicked with fans at MCA during training session.!!!
The boss @ImRo45 🐐 pic.twitter.com/fWG4IiDkpc
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) August 25, 2024
टेस्ट सीरीज के लिए गजब मेहनत कर रहे हैं हिटमैन
अब टीम इंडिया अगले महीने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी, जिसे लेकर कप्तान रोहित ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। जहां हिटमैन का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो अभिषेक नायर के साथ फिटनेस पर काम करते हुए नजर आ रहें और इस दौरान वो काफी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वैसे टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज होगी, जिसका आगाज 19 सितम्बर से होगा और उसके बाद दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज होगी।
आप भी देखो कप्तान रोहित शर्मा की कड़ी मेहनत
Captain Rohit Sharma was seen training in the park.!!!
Hitman getting ready for test season🐐🔥 pic.twitter.com/uqcnHs4R9o
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) August 24, 2024
Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी
29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

