
भारतीय क्रिकेट टीम के प्लेयर्स इस समय अपने एक महीने के लंबे ब्रेक का आनंद ले रहे हैं। अब वो सितंबर में दो मैचों की टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश का सामना करेंगे। सीरीज का पहला मैच 19 सितंबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा, जबकि दूसरा टेस्ट 27 सितंबर से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में होगा।
बांग्लादेश सीरीज के बाद, भारत नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के चुनौतीपूर्ण दौरे पर जाने से पहले तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। आगामी टेस्ट सीजन की तैयारी के लिए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें रोहित को भारत के सहायक कोच अभिषेक नायर के साथ ट्रेनिंग करते हुए नजर आए।
Captain Rohit Sharma was seen training in the park.!!!
Hitman getting ready for test season🐐🔥 pic.twitter.com/uqcnHs4R9o
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) August 24, 2024
Abhishek Nayar और Rohit Sharma का वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर हो रहे वीडियो में रोहित कोच अभिषेक के साथ प्रैक्टिस करने के लिए जाते हुए दिखाई देते हैं। अभिषेक नायर को हिटमैन का करीबी दोस्त भी माना जाता है। टी20 विश्व कप 2024 के बाद अभिषेक नायर को टीम इंडिया का नया बल्लेबाजी कोच बनाया गया था। सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है वो मुंबई का है। जिसमें रोहित शर्मा, अभिषेक नायर के साथ ट्रेनिंग के लिए जा रहे हैं।
Captain Rohit Sharma clicked with Abhishek Nayar after training session.!!!
The captain is working hard before the test season.🐐🔥 pic.twitter.com/wi28o0WgUa
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) August 24, 2024
बांग्लादेश की टीम फिलहाल पाकिस्तान के दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, उसके बाद बांग्लादेश की टीम भारत का दौरा करेगी। टीम इंडिया इस सीरीज को जीतकर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए अपनी तैयारियों को और ज्यादा मजबूत करना चाहेगी। इसके अलावा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल को लेकर भी ये सीरीज भारत के लिए अहम मानी जा रही है।
बांग्लादेश सीरीज के बाद टीम इंडिया न्यूजीलैंड के साथ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी, जिसके लिए न्यूजीलैंड की टीम भारत का दौरा करेगी। इसके बाद टीम इंडिया 5 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी।
Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी
29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

