Skip to main content

ताजा खबर

शिखर धवन के बाद अब यह तीन भारतीय खिलाड़ी भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ले सकते हैं संन्यास

Ajinkya Rahane, Wriddhiman Saha and Cheteshwar Pujara (Pic Source-X)

आज यानी 24 अगस्त को भारतीय टीम के दिग्गज सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। शिखर धवन ने इस बात की घोषणा अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो को साझा करते हुए की। बता दें, शिखर धवन का प्रदर्शन हमेशा ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जबरदस्त रहा है और ऐसे कई युवा खिलाड़ी है जो उन्हें अपना आदर्श मानते हैं।

शिखर धवन ने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मुकाबला दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज खेली थी जिसमें सलामी बल्लेबाज ने कुल 18 रन बनाए थे। इस सीरीज के बाद से ही शिखर धवन को भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है।

अब शिखर धवन के बाद कुछ और भी ऐसे अनुभवी खिलाड़ी हैं जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही तीन भारतीय बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं जिन्हें बहुत जल्द अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेते हुए देखा जा सकता है।

1- चेतेश्वर पुजारा

Cheteshwar Pujara. (Image Source: Sportstar)

टेस्ट क्रिकेट में चेतेश्वर पुजारा भारतीय टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। उन्होंने भारतीय टीम की ओर से टेस्ट क्रिकेट में कई महत्वपूर्ण मुकाबलों में भाग लिया है।

हालांकि पिछले काफी समय से चेतेश्वर पुजारा को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलते हुए देखा नहीं गया है। उन्होंने अपना अंतिम मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेला था। चेतेश्वर पुजारा पिछले कुछ समय से इंग्लैंड काउंटी चैंपियनशिप में खेल रहे हैं और यहां भी उन्होंने अपनी छाप छोड़ी है।

पिछले कुछ समय से भारतीय टीम ने भी कई युवा खिलाड़ियों को टेस्ट फॉर्मेट में मौका दिया है और उन्होंने भी इसमें काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। चेतेश्वर पुजारा का अब भारतीय टीम में वापसी करना बहुत ही मुश्किल लग रहा है और यही वजह है कि वो बहुत जल्द अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं।

2- रिद्धिमान साहा

Wriddhiman Saha. (Photo by Brendon Thorne/Getty Images)

रिद्धिमान साहा भी भारतीय टीम के शानदार विकेटकीपर में से एक रहे हैं। उन्होंने भारत की ओर से 40 टेस्ट मैच में 29.41 के औसत और 45.50 के स्ट्राइक रेट से 1353 रन बनाए हैं। यही नहीं 9 वनडे मुकाबलों में साहा ने 13.66 के औसत से 41 रन बनाए हैं।

रिद्धिमान साहा ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में पिछले कुछ समय से ध्रुव जुरेल और ऋषभ पंत ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और भविष्य में भी भारतीय टीम की ओर से टेस्ट क्रिकेट में इन दोनों ही खिलाड़ियों को खेलते हुए देखा जाएगा। शिखर धवन को देखते हुए बहुत जल्द रिद्धिमान साहा भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं।

3- अजिंक्य रहाणे

Ajinkya Rahane (Pic Source-Twitter)

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अजिंक्य रहाणे का प्रदर्शन भारतीय टीम की ओर से हमेशा ही जबरदस्त रहा है। चाहे कोई भी प्रारूप हो अजिंक्य रहाणे ने सभी में अपनी छाप छोड़ी है।

बता दें, अजिंक्य रहाणे ने भारत की ओर से 85 टेस्ट मुकाबलों में 38.46 के औसत और 49.5 के स्ट्राइक रेट से 5077 रन बनाए हैं। यही नहीं वनडे में इस अनुभवी खिलाड़ी ने 90 मुकाबलों में 2962 रन बनाए हैं। रहाणे ने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ 2023 में खेला था। भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी काफी समय से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं और इसी वजह से ऐसा कहा जा सकता है कि अजिंक्य रहाणे को अब मौका मिलना बहुत ही मुश्किल है।

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी 

Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को, आगामी दलीप ट्राॅफी (Duleep Trophy) 2026...

‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान...

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...