Skip to main content

ताजा खबर

11 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें फेयरवेल मैच भी नसीब नहीं हुआ

MS Dhoni (Photo Source: Getty Images)

दुनियाभर के ऐसे कई क्रिकेटर्स हैं जिन्हें युवा खिलाड़ी अपना आदर्श मानते हैं। इन अनुभवी खिलाड़ियों ने हमेशा ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन किया है और अपनी-अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। इनमें से कई ऐसे भी खिलाड़ी हैं जिन्हें अपना अंतिम यानी फेयरवेल मैच खेलने को मिला है।

हालांकि कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं जिन्हें फेयरवेल मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। आज हम ऐसे ही 11 दिग्गज क्रिकेटर्स के बारे में बताते हैं जिन्हें फेयरवेल मैच खेलने को मिलना चाहिए था।

1- शिवनारायण चंद्रपाल

Shivnarine Chanderpaul. (Photo Source: Twitter)

शिवनारायण चंद्रपाल वेस्टइंडीज के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। उनकी बल्लेबाजी की तकनीक भी बेहतरीन रही है। चंद्रपाल ने वेस्टइंडीज के लिए 164 टेस्ट मुकाबले खेले जिसमें उन्होंने 11867 रन बनाए। इसमें 30 शतक भी शामिल थे। यही नहीं 268 वनडे मुकाबलों में इस अनुभवी बल्लेबाज ने 8778 रन बनाए हैं। इसमें 11 शतक भी मौजूद है।

शिवनारायण चंद्रपाल ने अपना अंतिम मैच 2015 में खेला था। यह इंग्लैंड के खिलाफ था जिसमें वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। हालांकि यह उनका फेयरवेल मैच नहीं था। कई दिग्गज खिलाड़ियों का मानना था कि शिवनारायण चंद्रपाल को उनका फेयरवेल मैच जरूर मिलना चाहिए था।

2- डेनियल विटोरी

New Zealand’s Daniel Vettori with the National Bank One Day Cup after the third one-day international match between the New Zealand Black Caps and Bangladesh in Queenstown, 31 December 2007. Bangladesh were all out for 93 with New Zealand reaching the target after only 6 overs with 10 wickets in hand to win the series 3 – nil. (Photo by Tim HALES/AFP/Getty Images)

डेनियल विटोरी न्यूजीलैंड टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेनियल विटोरी का प्रदर्शन गेंदबाजी में हमेशा ही जबरदस्त रहा है। यही नहीं इस खिलाड़ी ने बल्लेबाजी में भी अपनी छाप छोड़ी है। विटोरी ने न्यूजीलैंड के लिए 113 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन किया। टेस्ट में उनके नाम 362 विकेट है जबकि 295 वनडे मुकाबलों में इस खिलाड़ी ने 305 विकेट झटके हैं। उन्होंने वनडे प्रारूप में 2253 रन भी बनाए हैं।

वनडे वर्ल्ड कप 2015 के फाइनल में न्यूजीलैंड ने अपनी जगह पक्की की थी और डेनियल विटोरी भी टीम का हिस्सा थे। हालांकि उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।

3- युवराज सिंह

Yuvraj Singh. (Photo by Scott Barbour/Getty Images)

क्रिकेट के सभी प्रारूपों में युवराज सिंह का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। सिर्फ बल्लेबाजी और गेंदबाजी से ही नहीं बल्कि फील्डिंग से भी युवराज सिंह मैच का रुख भारत की ओर लाने में सक्षम रहे हैं। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2011 में युवराज सिंह को मैन ऑफ द टूर्नामेंट नियुक्त किया गया था।

युवराज सिंह ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटिंग करियर में 304 वनडे मैच खेले जिसमें उन्होंने 8701 रन बनाए। यही नहीं इस अनुभवी खिलाड़ी ने 111 विकेट भी झटके हैं। उन्होंने 58 टी20 मुकाबलों में 1177 रन बनाए हैं और 28 विकेट हासिल किए हैं।

जब वनडे वर्ल्ड कप 2011 खेला जा रहा था तभी युवराज सिंह कैंसर से भी जंग लड़ रहे थे। तमाम क्रिकेट फैंस इस चीज से काफी निराश थे कि युवराज सिंह को कभी भी फेयरवेल मैच नहीं मिला।

4- जहीर खान

Zaheer Khan and Sourav Ganguly. (Photo by Stu Forster/Getty Images)

जहीर खान भारतीय टीम के महत्वपूर्ण तेज गेंदबाजों में से एक रहे हैं। तीनों ही प्रारूपों में जहीर खान का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है।

वनडे वर्ल्ड कप 2011 में भारतीय टीम की जीत में जहीर खान ने भी अहम भूमिका निभाई थी। शाहिद अफरीदी के साथ जहीर खान इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। उन्होंने टेस्ट में 311 विकेट झटके हैं जबकि वनडे में उनके नाम 282 विकेट है। जहीर खान ने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच 2014 में खेला था लेकिन उन्हें कभी भी फेयरवेल मैच खेलने को नहीं मिला।

5- वीरेंद्र सहवाग

Virender Sehwag (Image Credit- Twitter X)

वीरेंद्र सहवाग को दुनिया के आक्रामक बल्लेबाजों में गिना जाता है। चाहे वनडे फॉर्मेट हो या टेस्ट क्रिकेट वीरेंद्र सहवाग को हमेशा ही आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए देखा गया है। टेस्ट में उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 319 रन का रहा है। वनडे की बात की जाए तो उन्होंने सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 219 रन बनाए हैं।

भारत की ओर से सुरेंद्र सहवाग ने 104 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 23 अर्धशतक की बदौलत 8586 रन बनाए हैं। वीरेंद्र सहवाग बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी से भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में सक्षम थे।

6- हाशिम अमला

Hashim Amla. (Photo by MARCO LONGARI/AFP/Getty Images)

हाशिम अमला दक्षिण अफ्रीका के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। टेस्ट फॉर्मेट में उन्होंने हमेशा अपनी छाप छोड़ी है। चाहे कोई भी गेंदबाज हो हाशिम अमला ने किसी को भी अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया है।

अमला ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 124 टेस्ट और 181 वनडे मैच खेले हैं। टेस्ट में उन्होंने 46 के ऊपर के औसत से 9282 रन बनाए हैं जबकि वनडे में उनका औसत 49.47 का रहा है। टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 319 रन का रहा है और वो दक्षिण अफ्रीका के पहले खिलाड़ी थे जिन्होंने टेस्ट में तिहरा शतक जड़ा था। इंडियन प्रीमियर लीग में भी हाशिम अमला ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 141.77 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे।

7- वसीम अकरम

Wasim Akram. (Photo by Bob Thomas/Getty Images)

वसीम अकरम को दुनिया के सबसे घातक तेज गेंदबाजों में गिना जाता है। वसीम अकरम का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही जबरदस्त रहा है। उन्होंने अपनी रिवर्स स्विंग से कई शानदार बल्लेबाजों के विकेट झटके है।

बता दें, वसीम अकरम ने 104 टेस्ट मुकाबलों में 414 विकेट झटके हैं। उन्होंने बल्लेबाजी से भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टेस्ट में 2898 रन बनाए हैं। वसीम अकरम का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 257 रन का रहा है। वनडे की बात की जाए तो उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 86 रन का रहा है। वसीम अकरम भी उन कुछ खिलाड़ियों में से हैं जिन्हें कभी भी फेयरवेल मैच खेलने को नहीं मिला।

8- मैथ्यू हेडन

Matthew Hayden of Australia poses with the 1999 and 2003 World Cup trophies. (Photo by Mark Nolan/Getty Images)

वीरेंद्र सहवाग की तरह मैथ्यू हेडन को भी दुनिया के आक्रामक बल्लेबाजों में गिना जाता है। पावरप्ले में मैथ्यू हेडन को रोकना किसी भी टीम के लिए बहुत ही मुश्किल रहा था। यही नहीं अगर मैथ्यू हेडन एक बार सेट हो गए तो उन्हें आउट करना भी बहुत ही मुश्किल रहा है।

हेडन ने 103 टेस्ट मुकाबलों में 50.74 के 64 औसत से 8625 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर टेस्ट में 380 रन का रहा है। यही नहीं वनडे फॉर्मेट में भी इस खिलाड़ी ने तमाम फैंस का दिल जीता है। मैथ्यू हेडन को भी कभी भी उनका फेयरवेल मैच खेलने को नहीं मिला।

9- महेंद्र सिंह धोनी

MS Dhoni (Photo Source: Getty Images)

महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में गिना जाता है। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने तीन बार आईसीसी ट्रॉफी को अपने नाम किया है। भारत ने उनकी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2007, वनडे वर्ल्ड कप 2011 और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 को अपने नाम किया था।

धोनी ने भारत के लिए 90 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 224 रन का रहा है। वनडे में धोनी ने 50 के ऊपर के औसत से 10773 रन बनाए हैं जबकि आईपीएल में उनका औसत 40.73 का रहा है। धोनी की कप्तानी में कई खिलाड़ियों ने अपना डेब्यू किया है। धोनी को भी कभी भी उनका फेयरवेल मैच खेलने को नहीं मिला।

10- एबी डी विलियर्स

AB de Villiers (Photo Source: Twitter)

हाशिम अमला की तरह एबी विलियर्स भी दक्षिण अफ्रीका के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। उन्हें मिस्टर 360 के नाम से भी जाना जाता है। एबी डी विलियर्स ने दक्षिण अफ्रीका की ओर से 114 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें इस धुआंधार बल्लेबाज ने 50.66 के औसत से 8765 रन बनाए हैं। यही नहीं इस खिलाड़ी की विकेटकीपिंग भी कमाल की रही है।

डी विलियर्स ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 228 वनडे मुकाबले भी खेले हैं। आईसीसी वर्ल्ड कप 2015 के सेमीफाइनल में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ भी मैच खेला था। हालांकि दक्षिण अफ्रीका को उस मैच में हार झेलनी पड़ी थी। एबी डी विलियर्स ने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच 2018 में भारत के खिलाफ खेला था। उन्हें भी कभी फेयरवेल मैच खेलने का मौका नहीं मिला।

11- शिखर धवन

Shikhar Dhawan (Photo Source: Getty Images)

आज यानी 24 अगस्त को शिखर धवन ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। तमाम भारतीय फैंस शिखर धवन के इस फैसले से काफी निराश है। भारत के ऐसे कई युवा क्रिकेटर्स रहे हैं जो शिखर धवन को अपना आदर्श मानते हैं। धवन ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में पंजाब किंग्स की ओर से अप्रैल महीने में अपना अंतिम मैच खेला था। इसके बाद चोटिल होने की वजह से वो इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शिखर धवन ने हमेशा ही अपनी छाप छोड़ी है। उन्होंने भारत की ओर से सभी प्रारूपों को मिलाकर 269 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 24 शतक जड़े हैं। शिखर धवन ने वनडे में 6793 रन बनाए हैं। उन्होंने यह रन 44.11 के औसत से बनाए हैं। शानदार खिलाड़ी ने अपना अंतिम वनडे मैच भारत की ओर से बांग्लादेश के खिलाफ 2022 के दिसंबर महीने में खेला था। जिस तरीके के बल्लेबाज शिखर धवन रहे हैं उन्हें भी बेहतरीन फेयरवेल मैच मिलना चाहिए था, हालांकि ऐसा नहीं हुआ।

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी 

Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को, आगामी दलीप ट्राॅफी (Duleep Trophy) 2026...

‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान...

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...