
(Image Credit- Instagram)
ये तो सभी को पता है कि Shikhar Dhawan अपने बेटे जोरावर से बहुत प्यार करते हैं, सोशल मीडिया पोस्ट से लेकर गब्बर अपने इंटरव्यू में बेटे को लेकर खूब बात करते हैं। इस बीच धवन का एक बयान इस समय काफी वायरल हो रहा है, जो उनके बेटे जोरावर से जुड़ा है और उसे पढ़ एक बार के लिए आप भी इमोशनल हो जाएंगे।
Shikhar Dhawan के साथ नहीं रहता उनका बेटा
जी हां, बेटा जोरावर Shikhar Dhawan के साथ नहीं रहता है, दरअसल अब धवन और आयशा अब अलग हो चुके हैं। ऐसे में बेटा जोरावर धवन की एक्स वाइफ आयशा के साथ ऑस्ट्रेलिया में रहता है, वहीं इस बल्लेबाज ने अपने बेटे को लेकर सोशल मीडिया पर भी एक से बढ़कर एक पोस्ट शेयर कर रखे हैं।
बेटे जोरावर के लिए फिर इमोशनल हुए Shikhar Dhawan
*मुझे उम्मीद है कि बेटे जोरावर को मेरे संन्यास के बारे में पता चले- धवन।
*धवन बोले- जोरावर को मेरी क्रिकेट यात्रा के बारे में सब कुछ पता चले।
*क्रिकेटर से ज्यादा मैं चाहूंगा कि जोरावर मुझे अच्छे इंसान के रूप में याद रखे-धवन।
*आज ही सुबह शिखर ने इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है।
हमेशा बेटे के लिए पोस्ट शेयर रहते हैं Shikhar Dhawan
A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)
सालों से नहीं हुई जोरावर से मुलाकात
कुछ महीनों पहले शिखर धवन ने अपने बेटे से जुड़ा पोस्ट शेयर किया था, जिसके जरिए उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया था। धवन ने लिखा था कि- बेटे से मिले साल भर गया है, साथ ही मैं हर जगह से ब्लॉक हूं इसलिए महीनों से बात भी नहीं हो पाई है। आगे गब्बर ने लिखा था- भले ही मैं आपसे सीधे तौर पर नहीं जुड़ पाता, फिर भी मैं टेलीपैथी के जरिए आपसे जुड़ता हूं। मुझे तुम पर बहुत गर्व है, और मैं जानता हूं कि तुम बहुत अच्छा कर रहे हो और अच्छे से बढ़ रहे हो।
गब्बर का ये सोशल मीडिया पोस्ट हुआ था वायरल
A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)
Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी
29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

