Skip to main content

ताजा खबर

“प्लेयर्स काफी ज्यादा सुस्त थे”- मैनचेस्टर टेस्ट में श्रीलंका की खराब प्रदर्शन को लेकर बोले नासिर हुसैन

Nasser Hussain (Photo by Gareth Copley/Getty Images)

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर नासिर हुसैन ने हाल ही में श्रीलंकाई खिलाड़ियों की नई पीढ़ी की तुलना पुराने दिग्गज खिलाड़ियों से की। श्रीलंका इस समय सीरीज के अपने पहले टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ संघर्ष कर रहा है। उनके हालिया प्रदर्शन को देखने के बाद हुसैन ने खुलासा करते हुए  बताया कि उसी प्रतिद्वंद्वी की पिछली पीढ़ी वर्तमान से पूरी तरह से अलग थी।

उन्होंने पूर्व लंकाई कप्तान कुमार संगकारा के साथ हुई एक घटना को भी याद किया, जिसमें संगकारा अपने एक टेस्ट मैच में लगातार उन पर स्लेज करते थे। पीढ़ियों की तुलना करते हुए, क्रिकेटर से कमेंटेटर बने हुसैन ने पुराने और नए श्रीलंकाई खिलाड़ियों के बीच अंतर को लेकर बात की और कहा कि नई पीढ़ी मैदान के अंदर और बाहर पूरी तरह से अलग है।

श्रीलंका के प्लेयर्स इस टेस्ट मैच के लिए तैयार नहीं थे- नासिर हुसैन

हुसैन ने डेली मेल के लिए अपने कॉलम में लिखा कि, “मैं उस श्रीलंका टीम के बारे में सोचता हूं जिसके खिलाफ मैंने खेला था और विस्तार पर उनका ध्यान दूसरे स्तर पर था। वे मैदान के बाहर सबसे अच्छे, नम्र, सबसे शांत लोग हैं लेकिन एक बार जब आप मैदान पर उतरते हैं, तो कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने जैसे खिलाड़ी हर समय आपके साथ रहेंगे। कुमार मेरे पीछे हर तरह से स्लेज करते थे जैसे ‘अपने आखिरी टेस्ट मैच का आनंद ले रहे हों।”

इसके अलावा, हुसैन का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन श्रीलंका के प्लेयर्स काफी सुस्त दिखे। उन्होंने कहा कि मेहमान टीम को हारने की स्थिति में अपने प्रदर्शन पर दोबारा गौर करना होगा। उन्होंने कहा कि, “अगर श्रीलंका यह टेस्ट हार जाता है, तो वे शुक्रवार को पहले घंटे को देखेंगे और खुद से पूछेंगे कि क्या वे पूरी तरह से तैयार थे, क्योंकि यह पहले दो दिनों में दिखाई गई लड़ाई के बिल्कुल विपरीत था।

टेस्ट क्रिकेट एक हाथ की कुश्ती की तरह है – आप किसी भी स्तर पर अपनी एकाग्रता नहीं गिरा सकते – और मुझे लगा कि वे सुबह में काफी ज्यादा सुस्त थे। वे मैच के शुरू होने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थे।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...

बड़ी खबर! IPL 2027 में भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर रूल 

MI Clarifies Position on Hardik Pandya Trade Rumors Ahead of IPL 2027 (image via X) आईपीएल 2027 के शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। इंडियन प्रीमियर...

सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान 

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई...

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...