Skip to main content

ताजा खबर

फ्री टिकट और फ्री बस सवारी देने के बाद इंसान क्या एक चिड़िया भी नहीं देखने गई मैच- पाकिस्तान से आई फोटो वायरल

फ्री टिकट और फ्री बस सवारी देने के बाद इंसान क्या एक चिड़िया भी नहीं देखने गई मैच- पाकिस्तान से आई फोटो वायरल

Pakistan team (Source X)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट मैच के शेष दिनों (चौथे और पांचवें) के लिए दर्शकों के लिए फ्री एंट्री की घोषणा की।

यह निर्णय वीकेंड को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिससे परिवार और छात्र अपने क्रिकेट स्टार्स का समर्थन करने और दोनों पक्षों के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र का यह अहम मैच देखने के लिए अधिक से अधिक संख्या में आ सकेंगे। इसके साथ ही यह भी ऐलान किया गया कि, जिन प्रशंसकों ने चौथे और पांचवें दिन के लिए टिकट पहले ही खरीद लिए हैं, उन्हें रिफंड मिलेगा।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मैचों को देखने के लिए दी फ्री बस सेवा

इसके अलावा, यह भी घोषणा की गई की मैच के दिनों में दो मार्गों पर निःशुल्क शटल बस सेवा जारी रहेगी, ताकि दर्शकों के लिए रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम तक पहुँचना आसान हो सके। यह ऐलान होने के बाद सभी को उम्मीद थी की दर्शकों का जुट भारी मात्रा में मैच देखने आएगा। लेकिन आप जानते हैं असल में क्या हुआ?

मैच को देखने के लिए फैंस आए ही नहीं। जो पाकिस्तान के लोग फ्री आटे के लिए भीड़ लगा देते हैं वह, फ्री एंट्री और फ्री बस सर्विस के बाद भी मैच देखने के लिए नहीं पहुंचे। खाली स्टेडियम जिसमें गिन कर 20 लोग भी नहीं हैं वह तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है और X यूजर जमकर मजाक उड़ा रहे हैं।

तस्वीर यहां देखिए-

देखें लोगों के रिएक्शन-

चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करने वाली है पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अगले साल खेले जाने वाले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन करने वाली है। अब बोर्ड पर कुछ लोग उंगली उठा रहे हैं की पाकिस्तान में अगर लोग फ्री टिकट मिलने के बाद भी मैच नहीं देखने जा रहे हैं तो चैंपियंस ट्रॉफी में महंगे टिकट के पैसे देकर कैसे मैच देखने आएंगे। इसके साथ ही यह भी सवाल उठाए जा रहे हैं कि क्या पाकिस्तान में आईसीसी का इतना बड़ा आयोजन कराना ठीक है।

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी 

Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को, आगामी दलीप ट्राॅफी (Duleep Trophy) 2026...

‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान...

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...