Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: मेगा ऑक्शन में रोहित शर्मा को मिलेंगे 50 करोड़! सामने आई एक चौंकाने वाली रिपोर्ट

IPL 2025: मेगा ऑक्शन में रोहित शर्मा को मिलेंगे 50 करोड़! सामने आई एक चौंकाने वाली रिपोर्ट

Rohit Sharma. (Image Source: BCCI-IPL)

IPL 2025 से पहले मेगा ऑक्शन का आयोजन होना है, जिसकी तारीख की घोषणा अभी बीसीसीआई ने नहीं की है। ऐसा माना जा रहा है कि यह ऑक्शन दिसंबर में हो सकता है। ऑक्शन से पहले कई टीमों के बड़े खिलाड़ी भी अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी को अलविदा कह सकते हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि रोहित शर्मा भी मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ देंगे और IPL 2025 के लिए मेगा ऑक्शन में अपना नाम देंगे।

Rohit Sharma के लिए IPL फ्रेंचाइजियों ने बचा कर रखे हैं 50 लाख

ऐसे में अगर रोहित शर्मा जैसा खिलाड़ी ऑक्शन में आता है, तो शायद ही ऐसी कोई फ्रेंचाइजी होगी, जो उन्हें अपने स्क्वॉड में शामिल नहीं करना चाहेगी। कई टीमें पहले से ही उन्हें ऑक्शन में खरीदने की तैयारी करके बैठी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स ने तो रोहित को खरीदने के लिए अपनी पर्स में पहले से ही 50-50 करोड़ रूपये बचा कर रखे हैं।

आपको बता दें कि, आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी पद से हटा दिया था और हार्दिक पांड्या को कप्तान नियुक्त किया था। हालांकि, उनके नेतृत्व में टीम का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा था। मुंबई इंडियंस लीग स्टेज खत्म होने से पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी और पॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी पायदान पर रही थी। वहीं हार्दिक पांड्या को भी फैंस ने काफी ट्रोल किया था।

फैंस भी हार्दिक को कप्तानी सौंपे जाने से बिल्कुल भी खुश नहीं थे और अटकलें लगनी शुरू हो गई थी कि रोहित अगले सीजन में किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं। हालांकि, फ्रेंचाइजी के साथ रोहित काफी साल से जुड़े हुए हैं, ऐसे में पूरी उम्मीद है कि एमआई उन्हें इतनी आसानी से जाने नहीं देगी।

आपको बता दें कि, रोहित की ही कप्तानी में मुंबई ने अपने पांचों टाइटल जीते हैं। ऐसे में आने वाले समय में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि, रोहित शर्मा अगले आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए दिखेंगे या वो किसी और फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ेंगे।

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी 

Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को, आगामी दलीप ट्राॅफी (Duleep Trophy) 2026...

‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान...

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...