Skip to main content

ताजा खबर

रावलपिंडी में बांग्लादेश की फील्डिंग का उड़ा जमकर मजाक, सऊद शकील ने भागकर पूरे किए चार रन, यह रही वीडियो

रावलपिंडी में बांग्लादेश की फील्डिंग का उड़ा जमकर मजाक सऊद शकील ने भागकर पूरे किए चार रन यह रही वीडियो

Pak vs BAN (Pic Source-X)

इस समय पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीन मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान टीम की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं हुई थी और उन्होंने अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट 16 रन पर ही खो दिए थे। हालांकि सऊद शकील की महत्वपूर्ण पारी की वजह से पाकिस्तान इस समय मजबूत स्थिति में है।

हालांकि पहले टेस्ट के खेल के दूसरे दिन बांग्लादेश की खराब फील्डिंग की वजह से सऊद शकील ने चार रन भाग कर पूरे किए। यह देखने को मिला पाकिस्तान की पारी के 48वें ओवर में। नाहिद राणा ने सऊद शकील को फुल लेंथ गेंद फेंकी जिसको पाकिस्तानी बल्लेबाज ने मिड-ऑफ की ओर खेला। शोरीफुल इस्लाम जो मिड-ऑफ में फील्डिंग कर रहे थे उन्होंने डाइव लगाई लेकिन गेंद को वो सही तरीके से पकड़ नहीं पाए। हालांकि इससे गेंद की गति कम हो गई।

गेंद बाउंड्री तक नहीं गई और बांग्लादेशी फील्डर ने गेंद पकड़ने के लिए दौड़ लगाई। सऊद शकील ने भी इसी के बीच चार रन पूरे किए। पाकिस्तान क्रिकेट ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी वीडियो को साझा किया और इसके कैप्शन पर लिखा कि, ‘ऐसा बार-बार देखने को नहीं मिलता है… और सऊद शकील ने चार रन पूरे किए।’

यह रही वीडियो:

सऊद शकील के अलावा मोहम्मद रिजवान ने भी काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और खेल के दूसरे दिन अपना शतक पूरा कर लिया है। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने बांग्लादेश के ऊपर दबाव बनाया हुआ है। खेल के पहले दिन की बात की जाए तो सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक ने पहले टेस्ट की पहली पारी में सिर्फ दो रन बनाए जबकि शान मसूद 6 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।

अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम अपना खाता भी नहीं खोल पाए। युवा बल्लेबाज सैम अयूब ने मेजबान की ओर से काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 56 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। पाकिस्तान ने खबर लिखे जाने तक अपनी पहली पारी में 300 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है और वो इसमें ज्यादा से ज्यादा रन बनाने को देखेंगे। बांग्लादेश को अगर मैच में वापसी करनी है तो उन्हें यहां से लगातार अंतराल में विकेट लेने होंगे।

আরো ताजा खबर

दिनेश कार्तिक ने बताए बेहतरीन विकेटकीपिंग के राज, इंग्लैंड-न्यूजीलैंड टेस्ट के बीच दिया खास ज्ञान

Dinesh Karthik (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भले ही क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन खेल के प्रति उनका जुनून आज भी बरकरार...

ऋषभ पंत के लिए कुलदीप यादव को छोड़ना बड़ी भूल होगी: मोहम्मद कैफ

Kuldeep Yadav (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के संभावित ट्रेड को लेकर चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ सुपर जायंट्स...

IND vs AFG: प्रसिद्ध कृष्णा और रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 13 साल बाद ऐसा करने वाली पहली जोड़ी बनी

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए वनडे मुकाबले में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने उन्हें भारतीय क्रिकेट...

20 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान भारत ए...