Skip to main content

ताजा खबर

4 बल्लेबाज जिन्होंने एक ही ओवर में 6 छक्के लगाए हैं, एक ने युवराज को छोड़ दिया पीछे

Yuvraj Singh 6 Sixes (Source X)

टी20 क्रिकेट के इतिहास में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अब डेरियस विजसर के नाम हो गया है। डेरियस ने वानुअतु टीम के खिलाफ मैच में गेंदबाज निपिको के ओवर में 39 रन (6 छक्के+3 नो बॉल) बनाकर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही उनके नाम टी20 क्रिकेट में एक ही ओवर में 6 छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया।

आपको बता दें कि, अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में केवल चार बल्लेबाजों ने एक ही ओवर में 6 छक्के लगाए हैं। इनमें सबसे पहले हैं टीम इंडिया के सिक्सर किंग फेम युवराज सिंह जिनकी बायोपिक भी आने वाली है। और डेरियस विजसर अब यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे बल्लेबाज के रूप में इस सूची में शामिल हो गए हैं। आइए देखते हैं-

टी20 क्रिकेट में एक ही ओवर में 6 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज कौन हैं?

1- युवराज सिंह

Yuvraj Singh (Photo credit SAEED KHAN/AFP/Getty Images)

टीम इंडिया के पूर्व बाएं हाथ के बल्लेबाज युवराज सिंह टी20 क्रिकेट में एक ही ओवर में 6 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं।  2007 टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड ने बैक-टू-बैक छह छक्कों का ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

2- कायरन पोलार्ड

Kieron Pollard. (Photo by Fiona Goodall/Getty Images)

युवराज सिंह के बाद वेस्टइंडीज के कायरन पोलार्ड टी20 क्रिकेट में एक ही ओवर में 6 छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। पोलार्ड ने 2021 में श्रीलंका के अकिला धनंजय के ओवर में 6 छक्के लगाकर यह रिकॉर्ड बनाया था।

3- दीपेंद्र सिंह ऐरी:

Dipendra Singh Airee. (Image Source: Twitter/X)

नेपाली बल्लेबाज दीपेंद्र सिंह ने एसीसी प्रीमियर कप मैच में एक ही ओवर में कतर के खिलाफ कामरान खान के एक ओवर में 6 छक्के लगाए थे।

4- डेरियस विजसर:

Darius Visser (Source X)

समोआ के बल्लेबाज डेरियस विजसर ने टी20 विश्व कप पूर्वी एशिया-प्रशांत क्षेत्र क्वालीफायर में एक ही ओवर में 6 छक्के लगाए। डेरियस विजसर ने वानुअतु के तेज गेंदबाज नलिन निपिको की गेंद पर बैक-टू-बैक छक्के लगाकर नया रिकॉर्ड बनाया।

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी 

Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को, आगामी दलीप ट्राॅफी (Duleep Trophy) 2026...

‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान...

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...