Skip to main content

ताजा खबर

बिग बैश लीग के आगामी सीजन में एडिलेड स्ट्राइकर्स ने ओली पोप को किया अपनी टीम में शामिल

बिग बैश लीग के आगामी सीजन में एडिलेड स्ट्राइकर्स ने ओली पोप को किया अपनी टीम में शामिल

Ollie Pope (Photo Source: Twitter)

बिग बैश लीग के आगामी सीजन में इंग्लैंड के शानदार खिलाड़ी ओली पोप को एडिलेड स्ट्राइकर्स की ओर से खेलते हुए देखा जाएगा। एडिलेड स्ट्राइकर्स ने ओली पोप को आगामी सीजन के लिए फ्री-ड्राफ्ट के तौर पर साइन किया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस बेहतरीन खिलाड़ी का प्रदर्शन हमेशा ही काफी अच्छा रहा है।

बता दें, इंग्लैंड टेस्ट टीम का न्यूजीलैंड दौरा 18 दिसंबर को खत्म हो रहा है और ओली पोप एडिलेड स्ट्राइकर्स के 17 दिसंबर को होने वाले सिडनी थंडर के खिलाफ मुकाबले को मिस कर सकते हैं। इस समय इंग्लैंड टीम श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेल रही है। इस टेस्ट सीरीज में पोप को बेन स्टोक्स की जगह स्टैंड-इन कप्तान नियुक्त किया गया है। चोटिल होने की वजह से बेन स्टोक्स इस महत्वपूर्ण सीरीज में भाग नहीं ले रहे हैं।

एडिलेड स्ट्राइकर्स में कई धुआंधार खिलाड़ी है और अब उनके साथ ओली पोप को भी बिग बैश लीग में अपनी छाप छोड़ते हुए देखा जाएगा। बता दें, ओली पोप का प्रदर्शन सरे की ओर से टी20 फॉर्मेट में काफी अच्छा रहा है। 50 मुकाबलों में इस अनुभवी खिलाड़ी का औसत 33.25 रहा है लेकिन हाल ही में समाप्त हुए द हंड्रेड टूर्नामेंट में पोप ने निराशाजनक बल्लेबाजी की थी। लंदन स्पिरिट की ओर से खेलते हुए उन्होंने पांच पारी में सिर्फ 35 रन बनाए थे।

एडिलेड स्ट्राइकर्स टीम में शामिल होने के बाद ओली पोप ने कहा कि, ‘एडिलेड स्ट्राइकर्स टीम में शामिल होना मेरे लिए बहुत ही बड़ा मौका है। एडिलेड शहर भी काफी शानदार है और एडिलेड ओवल दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट ग्राउंड में से एक है। बिग बैश लीग की आगामी सीजन का मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। स्ट्राइकर्स फैंस के सामने मैं जबरदस्त प्रदर्शन करने का इंतजार कर रहा हूं।’

ओली पोप काफी टैलेंटेड खिलाड़ी है: एडिलेड स्ट्राइकर्स के मुख्य कोच टिम पेन

एडिलेड स्ट्राइकर्स के मुख्य कोच टिम पेन इस बात से काफी उत्साहित है की ओली पोप को आगामी सीजन में उनकी टीम की ओर से खेलते हुए देखा जाएगा। टिम पेन ने कहा कि, ‘पोप काफी टैलेंटेड खिलाड़ी है और उच्च स्तर में उनका रिकॉर्ड भी काफी अच्छा रहा है। उनके बल्लेबाजी करने का स्टाइल भी धमाकेदार है और विकेटकीपिंग भी वो कमाल की कर सकते हैं।

वो आगामी सीजन में हमारे की खिलाड़ी होंगे। उनका अनुभव और कप्तानी हमारी टीम के लिए आगामी सीजन में काफी कारगर साबित होगी।’

আরো ताजा खबर

SM Trends: 30 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन...

IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर

IPL 2026: Riyan Parag (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का...

2027 WC के लिए क्लासेन को संन्यास से वापस बुलाए साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड – इंग्लैंड के पूर्व स्टार ने की अपील

IPL 2026: HEINRICH KLASSEN (image via X) जैसे-जैसे दक्षिण अफ्रीका की धरती पर 2027 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप नजदीक आ रहा है, इंग्लैंड के पूर्व महान बल्लेबाज केविन पीटरसन ने...

IPL 2026, Match 43: राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

राजस्थान रॉयल्स शुक्रवार, 1 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेगी। राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 की अंक तालिका में 6 मैच जीतकर और 12...