Skip to main content

ताजा खबर

Watch Video: जेम्स एंडरसन ने ENG vs SL के बीच मैनचेस्टर में पहला टेस्ट शुरू होने से पहले बजाई घंटी

Watch Video: जेम्स एंडरसन ने ENG vs SL के बीच मैनचेस्टर में पहला टेस्ट शुरू होने से पहले बजाई घंटी

James Anderson (Photo Source: X/Twitter)

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 21 अगस्त से ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट स्टेडियम, मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी जेम्स एंडरसन स्पेशल गेस्ट के रूप में स्टेडियम में उपस्थित थे, उन्होंने अपने होम ग्राउंड में मैच शुरू करने के लिए घंटी बजाई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में जेम्स एंडरसन मैदान की बड़ी स्क्रीन पर दिख रहे हैं और वहां मौजूद फैंस अपनी सीटों पर खड़े होकर दिग्गज के लिए ताली बजाते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखें जेम्स एंडरसन का वो वीडियो-

जेम्स एंडरसन के शानदार टेस्ट करियर की बात करें तो उन्होंने 188 मैचों में 704 विकेट लिए हैं, जिसमें 32 पांच-विकेट हॉल शामिल है। वह टेस्ट फॉर्मेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज हैं। एंडरसन ने 194 वनडे और 19 टी20 मैचों में भी इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुसीबत में नजर आ रही है श्रीलंकाई टीम

इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट में श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था, जो गलत साबित होते हुए नजर आ रहा है। टीम ने मात्र 7 ओवरों के अंदर 6 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए थे। गस एटकिंसन ने छठे ओवर में पहले दिमुथ करूणारत्ने (2) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। फिर क्रिस वोक्स ने सातवें ओवर में निशान मदुश्का (4) औ एंजेलो मैथ्यूज को डक पर पवेलियन भेजा।

कुसल मेंडिस और दिनेश चांदीमल के बीच फिर साझेदारी पनपते हुई नजर आ रही थी। लेकिन फिर 16वें ओवर में मार्क वुड ने कुसल मेंडिस को 24 रन पर आउट कर विरोधियों को बड़ा झटका दिया। इसके बाद दिनेश चांदीमल (17), कामिंदु मेंडिस (12) और प्रभात जयसूर्या (10) भी सस्ते में पवेलियन लौट गए।

श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने एक छोर से पारी को संभाले रखा और पहली पारी में 84 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 74 रन बनाए। वह 51वें ओवर में शोएब बशीर के खिलाफ विकेट गंवा बैठे।

আরো ताजा खबर

महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने नीदरलैंड के खिलाफ रचा इतिहास, बना दिया ये ऐतिहासिक रिकाॅर्ड 

India Women vs Netherlands Women (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 10वां मैच आज 17 जून, बुधवार को भारत और नीदरलैंड की महिला टीमों...

IND vs AFG: दूसरे वनडे में अफगानिस्तान को 170 रनों से हराकर, भारत ने सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त

India vs Afghanistan (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम ने लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में 170 रनों से बड़ी जीत हासिल कर,...

अफगानिस्तान को 101 रनों से हराकर ट्राई नेशन ए सीरीज के फाइनल में पहुंची भारतीय टीम, पढ़ें मैच रिपोर्ट 

IND A vs AFG A (Image Credit- Twitter X) श्रीलंका में इस समय भारत और अफगानिस्तान ए टीमों के बीच एक ट्राई सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं, इसी...

BAN vs AUS, 1st T20I: जम्पा की शानदार गेंदबाजी के चलते ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 4 विकेट से हराया, सीरीज में ली 1-0 की बढ़त

BAN vs AUS,1st T20I (image via getty) ऑस्ट्रेलिया ने चट्टोग्राम के बीर श्रेष्ठ शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट मोतिउर रहमान क्रिकेट स्टेडियम में कड़े मुकाबले में चार विकेट से जीत के साथ...