Skip to main content

ताजा खबर

नेट्स में भी Ravi Bishnoi की कड़ी मेहनत है जारी, कुछ बड़ा ‘खेल’ करने की हो रही है तैयारी

नेट्स में भी Ravi Bishnoi की कड़ी मेहनत है जारी कुछ बड़ा खेल करने की हो रही है तैयारी

Ravi Bishnoi (Image Credit- Instagram)

काफी कम समय में Ravi Bishnoi ने अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवाया है, समय के साथ-साथ ये खिलाड़ी टीम का प्रमुख गेंदबाज बनता जा रहा है। ऐसे में रवि अपनी गेंदबाजी को और भी निखारना चाहते हैं, जिसे लेकर ये खिलाड़ी जमकर मेहनत करने में लगा है और जिसका वीडियो खुद इस स्पिनर ने शेयर किया है।

एक नजर Ravi Bishnoi के इंटरनेशनल करियर पर

Ravi Bishnoi टीम इंडिया से अंडर-19 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं, जिसके बाद उन्होंने IPL में धूम मचाई थी। फिर उनकी सीनियर टीम इंडिया में एंट्री हुई थी, वहीं भारतीय टीम से भी ये खिलाड़ी लगातार टी20 क्रिकेट ही खेल रहा है। रवि ने टीम इंडिया से अभी तक 1 वनडे मैच खेला है, जिसमें उनके नाम 1 विकेट है। वहीं इस स्पिनर ने 32 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें वो 48 विकेट हासिल कर चुके हैं।

नेट्स में भी पूरी जान लगा देते हैं Ravi Bishnoi

*क्रिकेट से मिले ब्रेक के बीच Ravi Bishnoi ने हाल ही में एक रील वीडियो की शेयर
*जहां वीडियो में ये खिलाड़ी नेट्स में स्पिन गेंदबाजी करते हुए आ रहा है नजर
*इस दौरान रवि ने की काफी शानदार गेंदबाजी, Stumps पर था उनका पूरा फोकस
*कैप्शन में लिखा- From the nets to the field – the hard work continues

Ravi Bishnoi ने ये वीडियो शेयर किया है हाल ही में

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ravi Bishnoi (@bishnoi6476)

A post shared by Ravi Bishnoi (@bishnoi6476)

स्पिनर का ये पोस्ट हुआ था काफी वायरल

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ravi Bishnoi (@bishnoi6476)

A post shared by Ravi Bishnoi (@bishnoi6476)

रवि बदल चुके हैं अपनी घरेलू टीम भी

जी हां, रवि वैसे तो जोधपुर के रहने वाले हैं, ऐसे में उनके घरेलू क्रिकेट का आगाज राजस्थान से हुआ था। लेकिन फिर राजस्थान टीम ने इस खिलाड़ी को घरेलू क्रिकेट में ज्यादा मौके नहीं दिए थे, जिसके बाद रवि ने अपने करियर को लेकर एक बड़ा कदम उठाया था और ये खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट अब गुजरात से खेलता है। दूसरी ओर अब चहल की जगह रवि को लगातार मौका दिया जा रहा है, साथ ही रवि को कोच गौतम गंभीर का करीबी भी बताया जाता है और ऐसे में रवि को आगे भी टीम इंडिया से खेलने के मौके मिलने वाले हैं।

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से रौंदा, 10वीं बार फाइनल में बनाई जगह

Women’s Asia Cup 2026: India Cruise Past Bangladesh by 40 Runs to Secure Final Berth (image via X) 10 सितंबर, गुरुवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले...

11 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. Women’s Asia Cup 2026: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से हराया और फाइनल में जगह बनाई गुरुवार, 10 सितंबर को पहले...

13 सितंबर को ही होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच, कंफर्म हुई डेट

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला पहला टी20 मुकाबला तय...

Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11

India Women vs Bangladesh Women (Image Credit- Twitter X) भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच जारी महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज 10 सितंबर को...