Skip to main content

ताजा खबर

भारतीय टीम को पता है कि कैसे विदेश में जाकर…: एडम गिलक्रिस्ट ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी

Adam Gilchrist (Image Source: Getty Images)

इस साल नवंबर-दिसंबर महीने में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस टेस्ट सीरीज को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी कहा जाता है। इस शानदार ट्रॉफी के पिछले दो संस्करण को भारत ने अपने नाम किया है और अगर इस बार भी टीम इसे जीतती है तो वो इसकी हैट्रिक पूरी करेगी।

ऑस्ट्रेलिया की बात की जाए तो उनका प्रदर्शन पिछले कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है और आगामी टेस्ट सीरीज को वो अपने नाम जरूर करना चाहेगी। हालांकि इस टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने भारतीय टीम की जमकर प्रशंसा की है और साथ ही यह भी कहा है कि ऑस्ट्रेलिया को उन्हें हल्के में बिल्कुल भी नहीं लेना चाहिए।

बता दें, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 चक्र की अंक तालिका में भारत पहले स्थान पर है। उन्होंने अभी तक इस चक्र में 9 मैच खेले हैं जिसमें से 6 में टीम ने जीत दर्ज की है जबकि दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच नो-रिजल्ट रहा था वहीं इस अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया दूसरे पायदान पर है। उन्होंने अभी तक 12 मुकाबलों में 8 में जीत दर्ज की है जबकि 3 में टीम को हार झेलनी पड़ी है। एक मैच नो-रिजल्ट रहा था।

द टाइम्स ऑफ़ इंडिया के मुताबिक एडम गिलक्रिस्ट ने कहा कि, ‘ऑस्ट्रेलिया के पास यह साबित करने का अच्छा मौका है कि उन्हें घर में हराना बहुत ही मुश्किल है। हालांकि भारत को यह बात काफी अच्छी तरह से पता है कि कैसे विदेश में जाकर मुकाबले जीते जाते हैं। मैं यही कहूंगा कि ऑस्ट्रेलिया इसे अपने नाम कर सकता है लेकिन यह बहुत ही करीबी मुकाबला होगा। दोनों ही टीमों के बीच कमाल का मुकाबला देखने को मिलेगा।’

भारतीय टीम का तेज गेंदबाजी लाइनआप इस समय सबसे मजबूत है: एडम गिलक्रिस्ट

पूर्व खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘भारत को हराना कहीं भी बहुत ही मुश्किल है। यही नहीं ऑस्ट्रेलिया में तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है और भारत का तेज गेंदबाजी लाइनअप इस समय सबसे मजबूत है। यह सीरीज काफी रोमांचक और करीबी होने वाली है।’

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उनके घर में पहली बार साल 2018-19 में हराया था। इसके बाद 2020-21 में भारतीय टीम बॉर्डर-गावस्कर सीरीज जीतने में सफल रही थी। 2018-19 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 से हराया था तो वहीं, 2020-21 में भी 4 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई थी जिसमें भारतीय टीम ने 2-1 से जीत दर्ज की थी।

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...