Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2024: ICC ने न्यूयॉर्क और त्रिनिदाद की पिच को दिया “Unsatisfactory” रेटिंग

T20 World Cup 2024 ICC ने न्यूयॉर्क और त्रिनिदाद की पिच को दिया Unsatisfactory रेटिंग

New York Cricket Stadium (Photo Source: Getty Images)

ICC Rates T20 World Cup 2024 Pitches: टी20 वर्ल्ड कप 2024 जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज में संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था। आईसीसी ने मंगलवार (20 अगस्त) को पिच रेटिंग जारी कर दी है। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम और त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम की पिच को “Unsatisfactory” (असंतोषजनक) रेटिंग दी गई है।

ICC ने न्यूयॉर्क में खेले गए इन दो मैचों की पिचों को दिया “Unsatisfactory” रेटिंग

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में न्यूयॉर्क के नासाउ क्रिकेट स्टेडियम में 8 मैच खेले गए थे। ICC ने श्रीलंका बनाम साउथ अफ्रीका और भारत बनाम आयरलैंड मैचों की पिचों को “Unsatisfactory” करार दिया है। बता दें, ये दोनों मैचों वेन्यू में खेले जाने वाले पहले मैच थे।

दोनों ही मैचों में टीम को चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ा था। श्रीलंका की टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ 77 रन पर ऑलआउट हो गई थी। जबकि, आयरलैंड की टीम भारत के खिलाफ 96 रन ही बना पाई थी। पिच में असमान उछाल के कारण कई खिलाड़ियों को चोटें लगी थी, जिसमें रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और आयरलैंड के हैरी टैक्टर भी शामिल थे।

भारत बनाम पाकिस्तान मैच की पिच को ICC ने दिया ‘Satisfactory’ रेटिंग

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 9 जून को न्यूयॉर्क में खेला गया था। उस मैच में भारत 119 रनों पर ऑलआउट हो गया था। लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 113 रन ही बना पाई थी और भारत ने 6 रन से जीत दर्ज की थी। ICC ने पिच और आउटफील्ड दोनों को ही ‘Satisfactory’ रेटिंग दी है।

ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले की पिच को मिला “Unsatisfactory” रेटिंग

टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम, त्रिनिदाद में 26 जून को खेला गया था। साउथ अफ्रीका की शानदार गेंदबाजी के चलते अफगानिस्तान की टीम 12 ओवरों में 56 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। यह टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के इतिहास का सबसे लोएस्ट टोटल है। साउथ अफ्रीकी टीम ने फिर महज 8.5 ओवरों में लक्ष्य का पीछा कर जीत दर्ज की थी।

मैच के बाद अफगानिस्तान के हेड कोच जोनाथन ट्रॉट ने जमकर पिच की आलोचना की थी। बता दें, पूरे टूर्नामेंट के दौरान ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर कम स्कोर देखने को मिले, जिनमें कई बार टीमें 100 रन के अंदर ऑलआउट भी हुई। इन सबके अलावा आईसीसी ने 31 पिचों को ‘Satisfactory’ और 18 को “Very Good” रेटिंग दी है।

আরো ताजा खबर

1 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ODI tri-series, 2026: जमान, मिन्हास और बेग के दम पर पाकिस्तान ने ट्राई-सीरीज जीती पाकिस्तान ने लाहौर में श्रीलंका के खिलाफ तीन...

क्या वनडे फॉर्मेट खत्म हो गया है रवींद्र जडेजा का करियर? पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी

Ravindra Jadeja (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के वनडे करियर को लेकर सवाल उठने लगे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू...

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कगिसो रबाडा का बड़ा कारनामा, पूरे किए 350 टेस्ट विकेट

Kagiso Rabada (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन के न्यूलैंड्स...

न्यूजीलैंड बनाम भारत 5वें T20 मुकाबले में क्या बारिश करेगी मजा किरकिरा? जानें मौसम रिपोर्ट के बारे में 

Hamilton Seddon Park (Image Credit- Twitter X) Hamilton Seddon Park Weather Report: न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी व पांचवां मुकाबला 1 नवंबर...