Skip to main content

ताजा खबर

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइकल स्लेटर की जमानत याचिका एक बार फिर खारिज हो गई, जाने क्या है पूरा मामला?

Michael Slater. (Photo Source: Twitter)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज माइकल स्लेटर (Michael Slater) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बता दें कि आज 20 अगस्त को पूर्व क्रिकेटर की जमानत याचिका को ब्रिसबेन सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। गौरतलब है कि माइकल पिछले कुछ समय से घरेलू हिंसा के चलते हिरासत में है, तो वहीं जब उन्होंने न्यू साउथ वेल्स में पुनर्वास सुविधा में भाग लेने के लिए रिहाई की मांग की, तो उनकी याचिका को रद्द कर दिया गया है।

माइकल स्लेटर शानदार क्रिकेटर होने के साथ क्रिकेट कमेंट्री में भी एक जाना-पहचाना नाम हैं। माइकल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 1993 से लेकर 2001 तक 74 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 5 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। क्रिकेट करियर के खत्म होने के बाद उन्होंने टेलिविजन कमेंटेटर के रूप में नाम बनाया।

क्रिकेटर पर लगे हैं ये आरोप

पूर्व क्रिकेटर पर कई महीनों तक चले कथित हिंसक हमले के दौरान एक महिला पर हमला करने और उसका गला घोंटने का आरोप है। इसके अलावा उन्होंने कथित तौर पर पीड़ित पर सैकड़ों अपमानजनक संदेश भेजे। इन गंभीर आरोपों के कारण अप्रैल में उनकी गिरफ्तारी हुई और बाद में जमानत से इनकार कर दिया गया।

हालांकि, जब क्रिकेटर की लीगल टीम ने कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दी, तो उन्होंने इसे देने से साफ मना कर दिया है। उक्त मसले को लेकर माइकल स्लेटर के वकील Barrister Greg McGuire ने अपने एक बयान में एनडीटीवी के हवाले कहा-

यह बहुत वास्तविक खतरा है कि मामले का निपटारा होने तक वह (स्लेटर) हिरासत में बहुत अधिक समय बिता चुका होगा। प्रस्तावित शर्तें यह हैं कि वह सिडनी क्लिनिक में तब तक जाएगा, जब तक वे उसकी जाने की क्षमता से संतुष्ट नहीं हो जाते। अब उसे अपने व्यवहार के परिणामों का सामना करना पड़ा है और 4.5 महीने हिरासत में बिताने पड़े हैं।

আরো ताजा खबर

स्टीफन फ्लेमिंग इंग्लैंड के टेस्ट कोच के तौर पर ब्रेंडन मैकुलम की जगह लेने को तैयार 

Stephen Fleming (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज रहे स्टीफन फ्लेमिंग, इंग्लैंड टेस्ट टीम में ब्रेंडन मैकुलम की जगह कोच बनने के...

सितंबर में भारत की मेजबानी कर सकता है बांग्लादेश, BCB प्रेसिडेंट तमीम इकबाल की बीसीसीआई से बातचीत जारी 

Tamim Iqbal (Image Credit- Twitter X) बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के नए अध्यक्ष तमीम इकबाल को उम्मीद है कि बोर्ड जल्द ही सितंबर 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम की बांग्लादेश...

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले इस भारतीय ने संन्यास लेकर फैंस को चौंकाया

Ajinkya rahane and rishabh pant (Image Credit- Twitter X) हाल में ही बीसीसीआई द्वारा श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन किया गया।...

30 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी भारतीय क्रिकेट टीम के...