
Karun Nair (Photo Source: X)
बेहतरीन बल्लेबाज करुण नायर भारतीय टेस्ट टीम में वापसी करने के लिए बेताब हैं। बता दें, करुण नायर ने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम की ओर से तिहरा शतक जड़ा है। उनके अलावा भारतीय टीम की ओर से वीरेंद्र सहवाग ने यह उपलब्धि दो बार अपने नाम की है। करुण नायर की शुरुआत अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में काफी अच्छी तरह से हुई थी लेकिन कुछ खराब पारी खेलने की वजह से उन्हें भारतीय टीम से हटा दिया गया।
यह शानदार खिलाड़ी इस समय महाराजा ट्रॉफी KSCA टी20 2024 में मैसूर वॉरियर्स की ओर से खेल रहा है। 19 अगस्त को खेले गए मुकाबले में करुण नायर ने मैसूर वॉरियर्स की ओर से मैंगलोर ड्रैगंस के खिलाफ 48 गेंदों में 13 चौके और 9 छक्कों की मदद से 124* रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी।
यह मैच खत्म होने के बाद मैसूर वॉरियर्स के कप्तान ने कहा कि वो इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी को जीतने के लिए बेताब है और साथ ही शानदार खिलाड़ी भारतीय टेस्ट टीम में भी अपनी जगह वापस हासिल करना चाहते हैं।
ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक करुण नायर ने कहा कि, ‘मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं इस समय अपने बेहतरीन फॉर्म में हूं। मुझे पता है कि इस समय मेरा खेल कहां है। मैं बस यही चाहता हूं कि मुझे ज्यादा से ज्यादा मौके मिले और उसको मैं अच्छी तरह से भुना पाऊं। मेरा यही फोकस है कि मैं अपनी टीम की ओर से ज्यादा से ज्यादा रन बना पाऊं। हर सुबह मेरा यही सपना होता है कि मैं टेस्ट क्रिकेट में वापसी करूं। मुझे ट्रॉफी जीतना पसंद है। रणजी ट्रॉफी के पिछले सीजन में मैंने मिस कर गया था लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा।’
करुण नायर ने इंग्लैंड के खिलाफ मोहाली में 2016 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था
बता दें, नायर ने इंग्लैंड के खिलाफ मोहाली में 2016 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने चेपॉक में खेले गए महत्वपूर्ण मैच में 381 गेंदों में 303 रनों की नाबाद पारी खेली थी। हालांकि अगली चार टेस्ट पारियों में उन्होंने सिर्फ 54 रन बनाए थे जिसके बाद करुण नायर को भारतीय टेस्ट टीम से हटा दिया गया था।
पिछले साल करुण नायर को घरेलू सीजन में विदर्भ की ओर से खेलते हुए देखा गया था। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में 690 रन बनाए थे और अपनी टीम को फाइनल में जगह दिलाई थी। हालांकि फाइनल में विदर्भ को मुंबई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। यही नहीं भारतीय घरेलू क्रिकेट में उन्होंने पिछले कुछ समय में कई महत्वपूर्ण पारी खेली है। विजय हजारे ट्रॉफी में इस अनुभवी खिलाड़ी ने 7 पारी में 46 के औसत से 230 रन बनाए थे।
SM Trends: 30 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
दलीप ट्रॉफी 2026: क्या 23 अगस्त से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में खेलेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा? यहां जानें
स्टीफन फ्लेमिंग इंग्लैंड के टेस्ट कोच के तौर पर ब्रेंडन मैकुलम की जगह लेने को तैयार
सितंबर में भारत की मेजबानी कर सकता है बांग्लादेश, BCB प्रेसिडेंट तमीम इकबाल की बीसीसीआई से बातचीत जारी 

